X
X

Fact Check: जॉर्जिया की पार्लियामेंट में हुई मारपीट के पुराने वीडियो को किया जा रहा इजरायल का बताते हुए वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि वायरल हो रहा दावा फर्जी है। इस वीडियो का इजरायल से कोई लेना-देना नहीं है। अप्रैल 2024 का यह वीडियो जॉर्जिया की संसद का है।

  • By: Umam Noor
  • Published: Jun 27, 2025 at 11:27 AM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। इजरायल और ईरान के बीच हुए तनाव को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें संसद के अंदर कई सांसदों को आपस में लड़ते हुए देखा जा सकता है। अब इस वीडियो को इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि यह वीडियो इजरायल का है, जहां अब उनके सांसद आपस में लड़ रहे हैं।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि वायरल हो रहा दावा फर्जी है। इस वीडियो का इजरायल से कोई लेना-देना नहीं है। अप्रैल 2024 का यह वीडियो जॉर्जिया की संसद का है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर ने वायरल पोस्ट को 23 जून को पोस्ट करते हुए लिखा,”इजरायली पार्लियामेंट में खुलकर लड़ाई। जायोनिष्ट सरकार को खुद इजरायल के सांसद समर्थन नहीं करते और भारत के गोबरभक्त “इजरायल तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ है” का नारा लगाकर अपना गोबर कर्तव्य पूरा कर रहे है। ये गोबरभक्त देश की शांति के लिए इतने ही खतरारूप है जितना जायोनिष्ट विश्वशांति के लिए।”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

वायरल वीडियो की जांच शुरू करने के लिए सबसे पहले हमने वीडियो का स्क्रीनशॉट लिया और गूगल लेंस के जरिए सर्च किया। सर्च किये जाने पर हमें यह वीडियो कई न्यूज वेबसाइटों और उनके यूट्यूब चैनलों पर मिला। अल-जजीरा के यूट्यूब चैनल पर इस वीडियो को 15 अप्रैल 2024 को अपलोड किया गया है। जानकारी के अनुसार, वीडियो जॉर्जियाई संसद से संबंधित है।

इसी बुनियाद पर हमने अपनी जांच जारी रखी और अप्रैल 2024 को द गार्जियन की वेबसाइट पर भी वीडियो और इससे जुड़ी खबर मिली। यहां दी गई जानकारी के अनुसार, ”जॉर्जिया के सांसदों के बीच संसद में एक विवादास्पद ‘विदेशी एजेंट’ विधेयक पर मतदान से पहले झड़प हो गई, जिसके तहत विदेशों से 20% से अधिक धन प्राप्त करने वाले संगठनों को विदेशी प्रभाव एजेंट के रूप में पंजीकरण कराना होगा।

वहीं, इस मामले पर सीएनएन डॉट एडिशन की 15 अप्रैल 2024 की खबर के अनुसार, “जॉर्जिया की संसद में सोमवार को सत्तारूढ़ दल और विपक्ष के सांसदों के बीच एक कानून को लेकर मारपीट हो गई। फुटेज में देखा गया कि विपक्षी सांसद ने सत्तारूढ़ दल के नेता को मुक्का मारा, जिसके बाद संसद में हंगामा हो गया। यह कानून पिछले साल भी विरोध के कारण रोका गया था, लेकिन अब सरकार ने इसे फिर से पेश किया है।”

इस बारे में इजरायल के फैक्ट चेकर उरिय्या बार मीर का कहना है, “यह वीडियो इजरायल की संसद नेसेट  का नहीं है।”

वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। यूजर के साढ़े पांच हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि वायरल हो रहा दावा फर्जी है। इस वीडियो का इजरायल से कोई लेना-देना नहीं है। अप्रैल 2024 का यह वीडियो जॉर्जिया की संसद का है।

  • Claim Review : यह वीडियो इजरायल का है, जहां अब उनके सांसद आपस में लड़ रहे हैं।
  • Claimed By : FB user- Rahmatullah Ansari
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later