X
X

Fact Check : विदेशी महिला ने वाराणसी के घाट पर साधु को नहीं किया KISS, एआई निर्मित है वायरल तस्‍वीर 

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल तस्‍वीर की जांच की। यह फर्जी साबित हुई। इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक से बनाया गया है।

  • By: Ashish Maharishi
  • Published: May 3, 2025 at 05:22 PM
  • Updated: May 3, 2025 at 08:54 PM

नई दिल्‍ली (Vishvas News)। सोशल मीडिया में एक विदेशी महिला और साधु की कथित आपत्तिजनक तस्‍वीर वायरल हो रही है। इसमें दोनों को एक दूसरे को किस करते हुए दिखाया गया है। इस फोटो के जरिए लड़कियों पर निशाना साधते हुए दावा किया जा रहा है कि घाट पर एक विदेशी महिला साधु को किस कर रही है। 

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल तस्‍वीर की जांच की। यह फर्जी साबित हुई। इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक से बनाया गया है। इसमें कोई सच्‍चाई नहीं है। 

क्‍या हो रहा है वायरल 

मि. खुरपेच जी नाम के एक फेसबुक पेज ने दो तस्‍वीरों को 2 मई को पोस्‍ट करते हुए दावा किया, “सोशल मीडिया पर फेमस और व्यूज पाने के लिए लोगों में जल्दबाजी में हैं। लड़कियां इंस्टाग्राम पर आधी नंगी होने के लिए तैयार हैं। कौन अधिक नंगा होगा इस बात के लिए एक शो में प्रतियोगिता हो रही है। अश्लीलता में कुछ अनोखा करने के चक्कर में एक विदेशी महिला साधु के साथ किसी घाट पर किस करते हुए वीडियो शूट कर रही है। इस तरह का वीडियो किस बात का सूचक माना जाए। क्या ये FEMINISM है या VULGARISM हैं।” 

वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों ही लिखा गया है। इसे सच मानकर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं। वायरल पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखा जा सकता है। 

पड़ताल 

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट में किए गए दावे और तस्‍वीर की जांच के लिए सबसे पहले इसे ध्‍यान से देखा। तस्‍वीर में हमें साधु का हाथ कुछ अजीब सा लग रहा है। इससे हमें तस्‍वीर की सच्‍चाई पर शक हुआ। 

जांच को आगे बढ़ाते हुए एआई निर्मित तस्‍वीर की जांच करने वाले ऑनलाइन टूल की मदद ली। हाइव मॉडरेशन टूल की मदद से चेक करने पर हमें वायरल तस्‍वीर एआई निर्मित होने का पता चला। इस टूल ने वायरल तस्‍वीर को 62.9% एआई निर्मित डीपफेक बताया। 

इसी तरह हमने इस तस्‍वीर को एक दूसरे एआई कॉन्सेप्ट टेस्टिंग टूल ‘डीकॉपी डॉट एआई’ पर भी अपलोड किया। यहां दी गई जानकारी के मुताबिक, ये फोटो 91.71 फीसद AI से क्रिएटेड है।

वायरल तस्‍वीर को गूगल लेंस टूल के जरिए सर्च करने पर हमें इससे संबंधित दो वीडियो मिले। Georgiana Loredana Gavrila नाम की महिला के इंस्‍टाग्राम पर मौजूद दोनों वीडियो को देखने से पता चला कि यह महिला मार्च 2025 में वाराणसी घूमने आई थीं। वहां उन्‍होंने घाट पर एक साधु से तिलक लगवाया था।

उसी से जुड़े वीडियो का दुरुपयोग करके वायरल पोस्‍ट को तैयार किया गया है। पहले और दूसरे वीडियो को यहां और यहां क्लिक करके देखा जा सकता है। 

जांच को आगे बढ़ाते हुए एआई एक्‍सपर्ट मोहित साहू के साथ वायरल तस्‍वीर को शेयर किया। उन्‍होंने भी जानकारी देते हुए इसे एआई निर्मित बताया। 

पड़ताल के अंत में मि. खुरपेच जी नाम के फेसबुक पेज की सोशल स्‍कैनिंग की गई। इस पेज को 65 हजार से ज्‍यादा लोग फॉलो करते हैं। यूजर दिल्‍ली का रहने वाला है। 

निष्‍कर्ष : विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में वायरल पोस्‍ट फर्जी साबित हुई। एक विदेशी महिला के वाराणसी घूमने के वीडियो के साथ छेड़छाड़ करके वायरल तस्‍वीर तैयार की गई है। 

  • Claim Review : एक विदेशी महिला ने किया साधु को किस 
  • Claimed By : FB Page Mr. Khurpech Ji
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later