X
X

Fact Check : ग्लेन मैक्सवेल के बेटे का जन्म सितम्बर 2023 में हुआ था, भ्रामक दावा वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि पोस्ट में किया जा रहा दावा भ्रामक है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल के घर बच्चे का जन्म 11 सितंबर 2023 को हुआ था और यह तस्वीर तब की है। लाइक्स बटोरने की मंशा से इस तस्वीर को हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल पिता बने हैं और उनकी पत्नी ने हाल में बेटे को जन्म दिया है। पोस्ट में ग्लेन मैक्सवेल और उनकी पत्नी की एक तस्वीर को भी शेयर किया गया है, जिसमें उनकी गोद में एक बच्चे को देखा जा सकता है।  

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि पोस्ट में किया जा रहा दावा भ्रामक है। ग्लेन मैक्सवेल के घर बच्चे का जन्म 11 सितंबर 2023 को हुआ था और यह तस्वीर तब की है। लाइक्स बटोरने की मंशा से इस तस्वीर को हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर CricHits (क्रिक हिट्स) ने 3 मार्च 2024 को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज मैक्सवेल को बेटे के जन्म पर बधाई नहीं दोगे।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च करना शुरू किया। हमें दैनिक जागरण की 15 सितम्बर 2023 की एक खबर मिली, जिसके अनुसार ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी ने 11 सितम्बर 2023 को बेटे को जन्म दिया है। खबर के अनुसार, “ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल के घर एक नन्हे मेहमान ने दस्तक दी है। दरअसल, मैक्सवेल की पत्नी विनी रमन ने एक बच्चे को जन्म दिया है। दोनों बच्चे के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया शेयर इसकी पुष्टि की है। ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी विनी रमन ने एक बच्चे का दिया है। भारतीय मूल की विनी रमन ने अपने बच्चे के जन्म को लेकर एक प्यारी तस्वीर साझा की है। विनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा ने बताया कि लोगन मेवरिक मैक्सवेल ने 11.9.2023 को जन्म लिया।”

मैक्सवेल के बेटे के जन्म को लेकर हमें एबीपी  की वेबसाइट पर भी 15 सितम्बर 2023 की एक खबर में मिली।

इसके बाद हमने वायरल तस्वीर को गूगल लेंस की मदद से रिवर्स इमेज सर्च किया। हमें यह तस्वीर ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी विन्नी रमन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 21 सितम्बर 2023 को अपलोड मिली। यहाँ उन्होंने बताया था कि उन्होंने अपने बेटे का नाम लोगन रखा है।

वायरल पोस्ट को लेकर हमने दैनिक जागरण के खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी से बात की। उन्होंने कन्फर्म किया कि ग्लेन मैक्सवेल की यह तस्वीर सितम्बर 2023 की है।

पड़ताल के अंत में हमने पोस्ट को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले पेज  को स्कैन किया। हमने पाया कि फेसबुक पेज क्रिक हिट्स को 1 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि पोस्ट में किया जा रहा दावा भ्रामक है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल के घर बच्चे का जन्म 11 सितंबर 2023 को हुआ था और यह तस्वीर तब की है। लाइक्स बटोरने की मंशा से इस तस्वीर को हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज मैक्सवेल को बेटे के जन्म पर बधाई नहीं दोगे।
  • Claimed By : FB User CricHits
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later