Fact Check: बांग्लादेश में हिन्दू बच्चों के नाम पर शेयर की जा रही यह तस्वीर AI निर्मित है
बांग्लादेश में चल रही हिंसा के बीच शेयर की जा रही बच्चों की यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
- By: Pallavi Mishra
- Published: Dec 9, 2024 at 01:25 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज): बांग्लादेश में हिंदू पुजारी चिन्मय दास की गिरफ्तारी और वहां के अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ होने वाले शोषण और हिंसा की घटनाओं के बीच स्थिति और भी गंभीर हो गई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें दो रोते हुए बच्चों को देखा जा सकता है। तस्वीर में बच्चों ने एक प्लाकार्ड पकड़ा है, जिसपर लिखा है, “SAVE BANGLIADEKHI HINSDUS”। यूजर इसे बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ जोड़कर शेयर कर रहे हैं।
विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि यह कोई असली तस्वीर नहीं है, बल्कि इसे एआई टूल्स की मदद से बनाया गया है।
वायरल पोस्ट क्या है?
इंस्टाग्राम यूजर narendramodi1777 (आर्काइव लिंक) ने इस तस्वीर को 3 दिसंबर 2024 को शेयर करते हुए लिखा “बांग्लादेश में “हिंदुओ” की स्थिति देखी नहीं जा रही है।”

पड़ताल
इस पोस्ट की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले तस्वीर को गौर से देखा। तस्वीर में बहुत-सी कमियां थीं। जैसे बच्चे के एक हाथ में 6 उँगलियाँ हैं। साथ ही प्लाकार्ड पर बांग्लादेशी और हिन्दूज दोनों की स्पेलिंग गलत लिखी है। बच्चों के चेहरे भी बनावटी लग रहे हैं। हमें शक हुआ कि यह तस्वीर एआई निर्मित हो सकती है।

हमने इस तस्वीर को एआई इमेज डिटेक्शन टूल हाइव मॉडरेशन से चेक किया गया, जिसमें इस तस्वीर के एआई निर्मित होने की संभावना 99.9 प्रतिशत बताई गई।

हमने इस तस्वीर को एआई इमेज डिटेक्शन टूल साइट इंजिन से भी चेक किया। यहाँ इस तस्वीर के एआई निर्मित होने की संभावना 99 प्रतिशत बताई गई।

एआई विशेषज्ञ अंश मेहरा ने भी वायरल तस्वीर के एआई से बने होने की आशंका जताई।
बांग्लादेश हिंसा को लेकर किये गए अन्य फैक्ट चेक यहां पढ़े जा सकते हैं।
ख़बरों के अनुसार भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी आज बांग्लादेश का दौरा करेंगे। इस दौरान वह हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर हमलों को लेकर भारत की चिंताओं को ढाका के समक्ष उठाएंगे। उनका बांग्लादेश के कार्यवाहक विदेश मंत्री मोहम्मद तौहीद हुसैन से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
बांग्लादेश हिंसा पर वर्तमान परिस्थिति को लेकर ज़्यादा जानकारी के लिए इन ख़बरों को पढ़ा जा सकता है।
इंस्टाग्राम यूजर narendramodi1777 के लगभग 4 लाख फॉलोअर्स हैं।
निष्कर्ष: बांग्लादेश में चल रही हिंसा के बीच शेयर की जा रही बच्चों की यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
- Claim Review : बांग्लादेश में हिंदू बच्चों की स्थिति
- Claimed By : Instagram user narendramodi1777
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












