X
X

Fact Check: बिहार में एक पैर से स्कूल जाने वाली छात्रा का पुराना वीडियो वायरल, प्रशासन ने लगवाया था कृत्रिम पैर

बिहार के जमुई की छात्रा का एक पैर से स्कूल जाने का वीडियो दो साल से ज्यादा पुराना है। इसके वायरल होने के बाद उसे प्रशासन की तरफ से कृत्रिम पैर लगवाया गया था। इसके बाद इस साल आर्टिफिशियल पैर छोटा होने पर उसको नया पैर उपलब्ध करा दिया गया था।

Fact Check: Bihar Jamui Handicapped Girl Seema Video Viral again

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। स्कूल की एक छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें छात्रा को एक पैर से चलकर स्कूल जाते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि बिहार में एक पैर से चलकर स्कूल जाने वाली छात्रा का वीडियो हाल का है। इसके साथ में यूजर्स बिहार सरकार से छात्रा की मदद की गुजारिश कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि बिहार की छात्रा का यह वीडियो दो साल से ज्यादा पुराना है। इसके वायरल होने के बाद प्रशासन की तरफ से छात्रा को कृत्रिम पैर लगवाया गया था। हालांकि, इसके बाद 2024 में कृत्रिम पैर छोटा होने के बाद उसे फिर से पैर उपलब्ध कराया गया था।

क्या है वायरल पोस्ट?

एक्स यूजर Gagan Pratap ने 15 दिसंबर को इस वीडियो को पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए बिहार सरकार से छात्रा की मदद की गुजारिश की।

https://twitter.com/GaganPratapMath/status/1868335881972859195

फेसबुक यूजर ‘आपका पवन बडगोत़्या मीणा’ ने 17 दिसंबर को वीडियो को पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए समान दावा किया।

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने सबसे पहले एक्स यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। इसमें एक यूजर Bihar_magadh ने इस वीडियो को पुराना बताया है। साथ ही छात्रा को नया पैर मिलने की जानकारी भी दी गई है।

इसके बाद कीवर्ड से गूगल पर सर्च करने पर 27 मई 2022 को आजतक के यूट्यूब चैनल पर अपलोड वीडियो न्यूज मिली। इसमें वायरल वीडियो क्लिप को भी देखा जा सकता है। इसमें बताया गया है कि प्रशासन की तरफ से बिहार के जमुई की बेटी सीमा को एक कृत्रिम पैर मिल गया है। वीडियो में छात्रा को कृत्रिम पैर लगाते हुए भी देखा जा सकता है।

इससे यह तो साफ हो गया कि वायरल वीडियो दो साल से ज्यादा पुराना है। ईटीवी भारत में भी इससे संबंधित खबर को देखा जा सकता है।

न्यूज 18 की वेबसाइट पर 30 अगस्त 2024 को छपी रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में जमुई की छात्रा सीमा का वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर एक पैर पर स्कूल जाने को मजबूर हो गई है। दो साल पहले उसे आर्टिफिशियल पैर मिला था, जो अब छोटा पड़ गया था। इससे सीमा को दर्द होने लगा था। उसको मिली ट्रायसाइकिल भी कबाड़ हो गई है। इसके बाद प्रशासन ने उसे फिर से कृत्रिम पैर उपलब्ध करा दिया है।

इस बारे में हमने जमुई में दैनिक जागरण के रिपोर्टर मणिकांत सिंह से संपर्क किया। उनका कहना है कि सीमा को इस साल फिर से कृत्रिम पैर उपलब्ध करा दिया गया था। हाल में उसको एक ट्रायसाइकिल भी मिली है। उन्होंने हमें इसकी फोटो भी भेजी है।

पुराने वीडियो को शेयर करने वाले एक्स यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। यूजर के पांच लाख 38 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: बिहार के जमुई की छात्रा का एक पैर से स्कूल जाने का वीडियो दो साल से ज्यादा पुराना है। इसके वायरल होने के बाद उसे प्रशासन की तरफ से कृत्रिम पैर लगवाया गया था। इसके बाद इस साल आर्टिफिशियल पैर छोटा होने पर उसको नया पैर उपलब्ध करा दिया गया था।

  • Claim Review : बिहार में एक पैर से चलकर स्कूल जाने वाली छात्रा का वीडियो हाल का है।
  • Claimed By : X User- Gagan Pratap
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later