X
X

Fact Check : दिल्‍ली से मुंबई जा रहा विमान नहीं हुआ क्रैश, विदेश का वीडियो गलत दावे के साथ वायरल

वायरल वीडियो अजरबैजान के विमान के क्रैश के नाम पर पहले से ही सोशल मीडिया पर मौजूद है।

नई दिल्‍ली (Vishvas News)। अजरबैजान के बाकू से रूस जा रहे यात्री विमान कजाखस्‍तान के अकताऊ शहर के पास दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। इस हादसे में 38 लोग मारे गए। 29 लोगों को बचा लिया गया। अब एक वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि दिल्‍ली से मुंबई जा रहा एक विमान भी क्रैश हो गया।

वायरल वीडियो में कुछ घायल लोगों को देखा जा सकता है। इसके अलावा विमान का आधा हिस्‍सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त देखा जा सकता है। विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। यह फर्जी साबित हुई। वायरल वीडियो अजरबैजान के विमान के क्रैश के नाम पर पहले से ही सोशल मीडिया पर मौजूद है।

क्‍या हो रहा है वायरल

इंस्‍टाग्राम हैंडल krishna_gaopl ने 26 दिसंबर को एक वीडियो क्लिप पोस्‍ट करते हुए दावा किया, “दिल्‍ली से मुंबई के लिए जा रहा हवाई जहाज रास्‍ते में हुआ क्रैश।”

वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों लिखा गया है। इसे सच मानकर कई यूजर्स समान और मिलते-जुलते दावे के साथ शेयर कर रहे हैं। पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें।

पड़ताल

किसी भी देश में विमान क्रैश होना सबसे बड़ी खबर होती है। यदि दिल्‍ली से मुंबई जा रहा विमान क्रैश होता तो वह मीडिया की सबसे बड़ी खबर होती। हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली। स्‍पष्‍ट था कि दूसरे देश के हादसे के वीडियो को भारत का बताकर झूठ फैलाया जा रहा है।

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल वीडियो के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। सबसे पहले वायरल वीडियो के कई कीफ्रेम्‍स निकाले। फिर इन्‍हें गूगल लेंस टूल की मदद से सर्च किया। हमें यह वीडियो एक एक्‍स हैंडल पर 25 दिसंबर को अपलोड मिला। इसे अजरबैजान एयरलाइंस का बताया गया।

सर्च के दौरान हमें पाकिस्‍तान के जियो टीवी की वेबसाइट पर भी वायरल वीडियो मिला। 25 दिसंबर की खबर में बताया गया कि इस वीडियो में बचाव कर्मियों को कजाकिस्‍तान में अजरबैजान एयरलाइंस विमान दुर्घटना के मलबे से जीवित बचे लोगो को निकालते हुए देखा जा सकता है।

वायरल वीडियो का कुछ हिस्‍सा हमें सीएनएन की एक रिपोर्ट में भी मिला। 26 दिसंबर की इस रिपोर्ट में प्‍लेन क्रैश के बारे में विस्‍तार से बताया गया।

जांच के दौरान हमने दिल्ली एयरपोर्ट कवर करने वाले दैनिक जागरण के संवाददाता गौतम कुमार मिश्रा से संपर्क किया। उन्‍होंने वायरल पोस्‍ट को फर्जी बताते हुए कहा‍ कि ऐसी कोई दुघर्टना नहीं हुई है।

पड़ताल के अंत में krishna_gaopl नाम के इंस्‍टाग्राम हैंडल की जांच की गई। यह अकाउंट सितंबर 2021 को बनाया गया। इसे नौ सौ से ज्‍यादा लोग फॉलो करते हैं।

निष्‍कर्ष : विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में वायरल पोस्‍ट फर्जी साबित हुई। विदेश में हुए प्‍लेन क्रैश के वीडियो को भारत का बताकर झूठ फैलाया जा रहा है। दिल्‍ली से मुंबई जा रही कोई भी प्‍लेन क्रैश नहीं हुई है।

  • Claim Review : दिल्‍ली से मुंबई जा रहा विमान हुआ क्रैश
  • Claimed By : IG User krishna_gaopl
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later