X
X

Fact Check: पीएम मोदी के नाम से फेक अकाउंट से की गई गांधी परिवार को लेकर पोस्ट

पीएम मोदी के नाम से बने फेक अकाउंट से न्यू ईयर के अवसर पर गांधी परिवार का मजाक उड़ाने वाला वीडियो पोस्ट किया गया है। पीएम मोदी के असली एक्स हैंडल पर ग्रे चेकमार्क है, जबकि वायरल पोस्ट वाले हैंडल पर ब्लू टिकमार्क है।

Fact Check, PM India, Narendra Modi, Fake X Account, X Account Rules,

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से बने एक एक्स अकाउंट से न्यू ईयर के मौके पर वीडियो पोस्ट करते हुए गांधी परिवार का मजाक उड़ाया गया है। इसकी प्रोफाइल पिक में पीएम मोदी की तस्वीर लगी हुई है, जबकि इसका अकाउंट नेम Narendra Modi और यूजर नेम @narendram0dee लिखा हुआ है। यह अकाउंट ब्लू टिक है। कुछ यूजर्स इसको पीएम मोदी के हैंडल से की गई पोस्ट समझकर कमेंट कर रहे हैं।

विश्‍वास न्‍यूज की जांच में पता चला कि पीएम मोदी के नाम से बना यह अकाउंट फेक है। इसके बायो में पैरोडी अकाउंट लिखा हुआ है, लेकिन अकाउंट नेम में ऐसा कुछ भी नहीं लिखा हुआ है, जिससे इसके असली होने का भ्रम हो रहा है।

वायरल पोस्ट

एक्स यूजर @narendram0dee ने 1 जनवरी 2025 को वीडियो पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा,

“2024 के कुछ मजेदार पल…
राजनीति एक गंभीर बिजनेस है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि गांधी परिवार और उनके दोस्त 2025 में भी हमें हंसी के पल देते रहेंगे।
नया साल मुबारक!
” (अनुवाद)

वीडियो में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी के अलावा सैम पित्रोदा की क्लिप्स को देखा जा सकता है।

पड़ताल

वायरल पोस्ट वाले एक्स अकाउंट का यूजर नेम @narendram0dee है। इसमें इसमें एम के बाद ‘ओ’ की जगह ‘जीरो’ लिखा हुआ है। इसके अलावा अकाउंट पर ब्लू टिक है। इससे हमें यह संदिग्ध लगा।

प्रोफाइल के बायो में लिखा है, ‘भारत के प्रधानमंत्री का पैरोडी अकाउंट।’ हालांकि, इसका अकाउंट नेम Narendra Modi लिखा हुआ है।

हमने पीएम मोदी का असली एक्स हैंडल चेक किया। इसका अकाउंट नेम Narendra Modi और यूजर नेम @narendramodi है। इस पर ग्रे टिकमार्क लगा हुआ है।

पीएम के असली हैंडल पर ग्रे टिकमार्क है, जबकि पैरोडी अकाउंट पर ब्लू है। इसके अलावा असली हैंडल का यूजर नेम @narendramodi, जबकि पैरोडी अकाउंट का @narendram0dee है।

इससे यह तो साबित हो गया कि वायरल पोस्ट पीएम मोदी के नाम से बने फेक अकाउंट से की गई है।

इस बारे में भाजपा यूपी के प्रवक्ता अवनीश त्यागी का कहना है कि यह पीएम मोदी का एक्स हैंडल नहीं है। यह उनके नाम से बना फेक अकाउंट है।

एक्स हेल्प सेंटर पर दी गई जानकारी के अनुसार, X पर उन पैरोडी, कमेंट्री और फैन अकाउंट को अनुमति दी जाएगी, जिनका उद्देश्य चर्चा करना, व्यंग्य करना या जानकारी साझा करना हो। हालांकि, इनके बायो और अकाउंट नेम में यह साफ होना चाहिए कि यह पैरोडी या फैन अकाउंट है। दोनों में यह साफ होना चाहिए कि हैंडल प्रोफाइल पिक से संबंधित नहीं है। इनमें ‘पैरोडी’, ‘फेक’ या ‘फैन’ लिखा जा सकता है। इसकी भाषा ऐसा होनी चाहिए, जिसे सभी समझ सकें। अकाउंट नेम यूजर नेम (@handle) से अलग होता है। अगर किसी को लगता है कि कोई अकाउंट आपके या आपके ब्रांड के रूप में प्रस्तुत हो रहा है तो उसकी रिपोर्ट की जा सकती है।

वहीं, ग्रे चेकमार्क वाला अकाउंट किसी सरकारी/बहुपक्षीय संगठन या अधिकारी को दर्शाता है, जबकि ब्लू चेकमार्क से पता चलता है कि अकाउंट प्रीमियम सब्सिक्रप्शन है। यह अकाउंट किसी शख्स या संगठन का हो सकता है।

पीएम मोदी के नाम से बने फेक अकाउंट को 2905 लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: पीएम मोदी के नाम से बने फेक अकाउंट से न्यू ईयर के अवसर पर गांधी परिवार का मजाक उड़ाने वाला वीडियो पोस्ट किया गया है। पीएम मोदी के असली एक्स हैंडल पर ग्रे चेकमार्क है, जबकि वायरल पोस्ट वाले हैंडल पर ब्लू टिकमार्क है।

  • Claim Review : पीएम मोदी ने गांधी परिवार को लेकर पोस्ट किया वीडियो
  • Claimed By : X User- @narendram0dee
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later