Fact Check: तिब्बत-चीन मानसरोवर सीमा के नाम पर वायरल बड़े-से चाँद की यह तस्वीर AI जेनरेटेड है
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि तिब्बत-चीन मानसरोवर सीमा पर बड़े-से चाँद के नाम पर वायरल तस्वीर असली नहीं है। इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार किया गया है।
- By: Pallavi Mishra
- Published: Jan 21, 2025 at 01:38 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर में एक पहाड़ के पीछे बड़े-से चाँद को देखा जा सकता है। तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह तिब्बत-चीन मानसरोवर सीमा की तस्वीर है।
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल तस्वीर असली नहीं है, बल्कि इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार किया गया है।
क्या है वायरल पोस्ट में ?
वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए फेसबुक यूजर Vineeta Prasad ने लिखा, “तिब्बत चीन मानसरोवर सीमा पर सुबह 3.30 बजे लिया गया चित्र”
पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल
अपनी पड़ताल शुरू करते हुए हमने सबसे पहले तस्वीर को ध्यान से देखा। तस्वीर में पहाड़, वैली और चाँद के डाइमेंशन बड़े ही अटपटे थे। हमें इसके एआई निर्मित होने का शक हुआ।
हमने इस तस्वीर को एआई इमेज डिटेक्शन टूल हाइव मॉडरेशन से चेक किया, जिसमें इस वीडियो के एआई निर्मित होने की संभावना 89.7 प्रतिशत बताई गई।

हमने इस तस्वीर को एक और एआई इमेज डिटेक्शन टूल इल्युमिनार्टी से भी चेक किया, जिसमें इसके एआई निर्मित होने की संभावना 93.4 प्रतिशत बताई गई।

हमने इस विषय में एआई विशेषज्ञ अजहर माचवे से भी बात की। उन्होंने बताया कि यह एआई से बनी तस्वीर है। तस्वीर के डाइमेंशन्स बिल्कुल आर्टिफिशियल हैं और लाइटिंग भी अनियमित हैं, जैसा अक्सर एआई निर्मित तस्वीरों में देखा जाता है।
तस्वीर को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले फेसबुक यूजर Vineeta Prasad के 22000 से अधिक फॉलोअर्स हैं।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि तिब्बत-चीन मानसरोवर सीमा पर बड़े-से चाँद के नाम पर वायरल तस्वीर असली नहीं है। इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार किया गया है।
- Claim Review : तिब्बत चीन मानसरोवर सीमा पर सुबह 3.30 बजे लिया गया चित्र
- Claimed By : Facebook User Vineeta Prasad
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












