X
X

Fact Check: दिल्ली-एनसीआर में आए भूकंप का नहीं, तुर्किये का है वायरल वीडियो

17 फरवरी 2025 को दिल्ली-एनसीआर में आए भूकंप से जोड़कर वायरल किया जा रहा है वीडियो तुर्किये  का है। तुर्किये में यह भूकंप साल फरवरी 2023 में आया था। उसी वीडियो को कुछ लोग अब भारत का बताकर शेयर कर रहे हैं।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। 17 फरवरी की सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर दिल्ली-एनसीआर भूकंप के झटकों से हिल गया। अब इससे जोड़कर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक हाईवे पर टूटी सड़क देखी जा सकती है। वीडियो में चारों तरफ तबाही का मंजर देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इस वीडियो को हालिया बताकर दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो दिल्ली-एनसीआर में आए भूकंप का है।

विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि वायरल वीडियो का दिल्ली-एनसीआर में आए भूकंप से कोई संबंध नहीं है। यह वीडियो तुर्किये में साल 2023 में आए भूकंप का है। जिसे अब दिल्ली का बताकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर Dinesh Saini ने 18 फरवरी 2025 को वीडियो पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा,”दिल्ली में भूकंप”

वीडियो में लिखा हुआ है : दिल्ली NCR में भूकंप के झटके।

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस वीडियो को समान दावे से शेयर किया है।

पड़ताल

वायरल वीडियो की जांच के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कई स्क्रीनशॉट्स निकाले और उन्हें गूगल लेंस के जरिए सर्च किया। हमें वायरल वीडियो से जुड़ी खबर जी न्यूज की वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 12 फरवरी 2023 को प्रकाशित किया गया है। रिपोर्ट में इस वीडियो को तुर्किये के हाईवे का बताया गया है।

हमें वायरल वीडियो से जुड़ी रिपोर्ट इंडिया टीवी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी मिली। वीडियो को 13 फरवरी 2023 को अपलोड किया गया है। दी गई जानकारी के अनुसार, तुर्किये में भुकंप से चारों तरफ तबाही का मंजर छाया है और सड़कें टूट गई हैं।

हमें वायरल वीडियो @lacachuchasv5886 नाम के यूट्यूब चैनल पर भी मिला। 8 फरवरी 2023 को अपलोड वीडियो में इसे तुर्किये का बताया गया है।

https://www.youtube.com/shorts/BYhJ9eqX49g

सर्च के दौरान हमें वायरल वीडियो कई फेसबुक पेज पर मिला। 12 फरवरी 2023 को अपलोड वीडियो में इसे तुर्किये का बताया गया है।

वायरल वीडियो से जुड़ी अन्य रिपोर्ट यहां देखी जा सकती है।

हमने वीडियो को दिल्ली में दैनिक जागरण के प्रमुख संवाददाता वीके शुक्ला के साथ शेयर किया। उन्होंने बताया कि वीडियो दिल्ली-एनसीआर का नहीं है।

दिल्ली-एनसीआर में आए भूकंप को लेकर एक अन्य वीडियो भी वायरल हुआ था। विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि यह वीडियो पाकिस्तान का है। वीडियो से जुड़ी फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ सकते हैं।

अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की प्रोफाइल को स्कैन किया। यूजर के करीब 5 हजार फॉलोअर्स हैं। यूजर ने स्वयं को राजस्थान के दौसा का रहने वाला बताया है।

निष्कर्ष: 17 फरवरी 2025 को दिल्ली-एनसीआर में आए भूकंप से जोड़कर वायरल किया जा रहा है वीडियो तुर्किये  का है। तुर्किये में यह भूकंप साल फरवरी 2023 में आया था। उसी वीडियो को कुछ लोग अब भारत का बताकर शेयर कर रहे हैं।

  • Claim Review : यह वीडियो दिल्ली में आए भूकंप का है।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर -Dinesh Saini
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later