X
X

Fact Check: विराट कोहली के 2017 के विज्ञापन के वीडियो को रमजान से जोड़कर भ्रामक दावे के साथ किया जा रहा शेयर

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि लोगों से गले मिलते विराट कोहली के वीडियो को भ्रामक दावे से शेयर किया जा रहा है। वीडियो करीब आठ साल पुराना है और क्लोदिंग ब्रांड मान्यवर के लिए शूट किये गए एक विज्ञापन का है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। रमजान का महीना शुरू हो चुका है। इसी बीच सोशल मीडिया पर लोगों से गले लगते और सलाम करते हुए भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्ट को हाल का बताते हुए दावा किया जा रहा है कि उन्होंने वीडियो जारी कर सभी को रमजान की बधाई दी है। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा भ्रामक है। वीडियो करीब आठ साल पुराना है और क्लोदिंग ब्रांड मान्यवर के लिए शूट किये गए एक विज्ञापन का है। विज्ञापन के पुराने वीडियो को अब सोशल मीडिया पर भ्रामक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ने ‘प्रद्युम्न भंडारी’ ने 2 मार्च 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “कुछ लोगों को विराट कोहली का यह रूप पसंद नहीं आने वाला मगर मेरे भारत की यही ताकत है। एक बार फिर से आप सभी को रमजान मुबारक।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

फेसबुक यूजर ‘मनोज बासड़’ (Manoj Basdi) ने 2 मार्च 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “ विराट कोहली की तरफ से सभी को रमजान मुबारक।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें वायरल वीडियो का लंबा वर्जन मार्केटिंग माइंड नामक एक फेसबुक पेज पर मिला। वीडियो को 26 जून 2017 को शेयर किया गया था। मौजूद जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो  क्लोदिंग ब्रांड मान्यवर के विज्ञापन का एक हिस्सा है। 

प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें वायरल वीडियो मान्यवर के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 10 मार्च 2017 को अपलोड किया गया था। मौजूद जानकारी के मुताबिक, वीडियो में बताया गया है कि त्योहार कोई भी हो, वो एक-दूसरे को पास लेकर आते हैं। होली, दिवाली, ईद, क्रिसमस या फिर कोई अन्य त्योहार। ये सभी हमें पास लेकर आते हैं। 

अधिक जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण के खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि यह वीडियो पुराना है और एक विज्ञापन का है। 

अंत में हमने पोस्ट को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर ‘मनोज बासड़ी’ के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर क्रिकेट और विराट कोहली से जुड़ी पोस्ट को शेयर करता है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि लोगों से गले मिलते विराट कोहली के वीडियो को भ्रामक दावे से शेयर किया जा रहा है। वीडियो करीब आठ साल पुराना है और क्लोदिंग ब्रांड मान्यवर के लिए शूट किये गए एक विज्ञापन का है। विज्ञापन के पुराने वीडियो को अब सोशल मीडिया पर भ्रामक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

  • Claim Review : विराट कोहली ने दी रमजान की बधाई।
  • Claimed By : FB User Pradyumna Bhandari
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later