X
X

Fact Check : पवन कल्याण का यह वीडियो जनसेना पार्टी के मुस्लिम उम्मीदवार के घर भोजन का है, इफ्तार पार्टी का नहीं

पवन कल्याण के इफ्तार पार्टी में जाने के नाम से वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। वायरल वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि साल 2019 का है।

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Mar 11, 2025 at 03:30 PM
  • Updated: Mar 12, 2025 at 12:35 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर जनसेना पार्टी के संस्थापक और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पवन कल्याण को सफेद रंग की इस्लामिक टोपी पहने हुए कुछ लोगों के साथ खाना खाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को हाल का बताते हुए दावा किया जा रहा है कि इफ्तार पार्टी में हिस्सा लेते हुए नजर आये। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा भ्रामक है। वायरल वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि साल 2019 का है। जब वो चुनाव -प्रचार के दौरान गुंटूर (पूर्व) जनसेना विधायक उम्मीदवार शेख जियाउरर्हमान के घर लंच करने के लिए पहुंचे थे।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ‘जितेन्द्र कुमार यादव’ ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “इफ्तार पार्टी में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते जोसफ विजय चंद्रशेखर, कुछ भाजपाई जलनखोर कहेंगे कि कोई हिंदुओं का धर्म रक्षक है। राजेश यदुवंशी।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने इनविड टूल की मदद से वीडियो के कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट द हंस इंडिया की वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 25 मार्च 2019 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, 2019 के चुनाव प्रचार के दौरान पवन कल्याण ने गुंटूर में जनसेना विधायक उम्मीदवार के घर बिरयानी खाई थी।

प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ा एक वीडियो फिल्मी फोक्स नामक एक यूट्यूब चैनल पर मिली। वीडियो को 26 मार्च 2019 को शेयर किया गया था। मौजूद जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो 2019 में हुए चुनाव प्रचार के दौरान का है। जब प्रचार के बीच में पवन कल्याण गुंटूर (पूर्व) जनसेना विधायक उम्मीदवार के घर पहुंचकर लंच किया था। 

पड़ताल के दौरान हमें वायरल वीडियो से जुड़ी कुछ तस्वीरें जन सेना पार्टी के आधिकारिक फेसबुक पेज पर मिली। तस्वीरों को 25 मार्च 2019 को शेयर किया गया था। कैप्शन के मुताबिक, तस्वीरें जनसेना विधायक उम्मीदवार शेख जियाउरर्हमान के घर पर लंच करने का है। 

अधिक जानकारी के लिए हमने गुंटूर के स्थानीय पत्रकार मल्लिकार्जुन से संपर्क किया। उन्होंने वीडियो को 2019 के समय हुए चुनाव प्रचार के दौरान का बताया। 

आजतक की वेबसाइट पर 12 जून 2024 को प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, आंध्र प्रदेश में टीडीपी,जनसेना और बीजेपी की सहयोगी वाली सरकार है। विधानसभा चुनाव में टीडीपी ने 135 सीटें, जनसेना ने 21 सीटें और बीजेपी ने 8 सीटें जीती थी। 

अंत में हमने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर एक विचारधारा से जुड़ी पोस्ट को शेयर करता है। यूजर को एक हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि पवन कल्याण के इफ्तार पार्टी में जाने के नाम से वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। वायरल वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि साल 2019 का है। जब वो चुनाव -प्रचार के दौरान  गुंटूर (पूर्व) जन सेना विधायक उम्मीदवार शेख जियाउरर्हमान के घर लंच करने के लिए पहुंचे थे।

  • Claim Review : पवन कल्याण हाल ही में हुई इफ्तार पार्टी का हिस्सा बनें।
  • Claimed By : FB User जितेन्द्र कुमार यादव
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later