X
X

Fact Check: अलीगढ़ में युवक की हत्या के नाम पर गुजरात में शख्‍स की पिटाई का वीडियो गलत दावे से वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि दोनों वीडियो अलग-अलग घटनाओं से संबंधित हैं। पहले वीडियो में दिखाई गई घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की है, जहां एक व्यक्ति पर गोलीबारी की गई थी। वहीं, दूसरा वीडियो गुजरात के अहमदाबाद का है, जहां होली से पहले कथित तौर पर उपद्रव मचाने वालों को पुलिस ने सरेआम पीटा था। दोनों घटनाओं का आपस में कोई संबंध नहीं है और इन्हें जोड़कर एक झूठा दावा किया जा रहा है।

  • By: Umam Noor
  • Published: Mar 17, 2025 at 03:10 PM
  • Updated: Mar 17, 2025 at 05:00 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज़)। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दो अलग-अलग वीडियो से बनी एक रील तेजी से वायरल हो रही है। पहले वीडियो में कुछ बाइक सवारों को एक व्यक्ति पर गोलियों से हमला करते हुए देखा जा सकता है। वहीं, दूसरे वीडियो में कुछ पुलिस अधिकारियों को एक शख्स को डंडों से पीटते हुए दिखाया गया है।

इन वीडियो को शेयर करते हुए यूजर्स दावा कर रहे हैं कि पहले वीडियो में एक मुस्लिम व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई है और दूसरे वीडियो में उसी हत्या के आरोपी को पुलिस द्वारा पीटा गया है। यूजर्स का कहना है कि दोनों वीडियो एक ही घटना से जुड़े हैं।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि दोनों वीडियो अलग-अलग घटनाओं से संबंधित हैं। पहले वीडियो में दिखाई गई घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की है, जहां एक व्यक्ति पर गोलीबारी की गई थी। वहीं, दूसरा वीडियो गुजरात के अहमदाबाद का है, जहां होली से पहले कथित तौर पर उपद्रव मचाने वालों को पुलिस ने सरेआम पीटा था। दोनों घटनाओं का आपस में कोई संबंध नहीं है और इन्हें जोड़कर एक झूठा दावा किया जा रहा है।

वायरल पोस्ट में क्या है?

इंस्टाग्राम यूजर ‘खान अहमद जी’ ने वायरल पोस्ट को 16 मार्च को शेयर करते हुए लिखा, “अल्लाह भाई को जन्नत अता करे।”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

वायरल हो रही रील में में दो अलग- अगल वीडियो को जोड़ा गया है, इसलिए हमने दोनों वीडियो की एक- एक कर के जांच करने का फैसला किया।

पहला वीडियो

हमने वीडियो के की-फ्रेम्स निकाले और उन्हें गूगल लेंस का इस्तेमाल करते हुए सर्च किया। सर्च करने पर हमें यह वीडियो टाइम्स नाउ के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया हुआ मिला। यहां वीडियो के साथ दी गई जानकारी के अनुसार, यह घटना अलीगढ़ में हुई, जहां कुछ बाइक सवारों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।

इस आधार पर जब हमने न्यूज सर्च किया तो हमें दैनिक जागरण की वेबसाइट पर 15 मार्च को अपलोड की गई इस मामले से संबंधित खबर मिली। यहां खबर में बताया गया, ‘अलीगढ़ के रोरवार क्षेत्र में हारिस नामक व्यक्ति पर गोली से हमला होने का मामला सामने आया। हारिस सहरी के दौरान अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी अचानक दो मोटरसाइकिल सवार वहां पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। हमले में हैरिस की मृत्यु हो गई।

इस बीच, पुलिस का कहना है कि हैरिस पर हमला संभवतः दुश्मनी का नतीजा है, लेकिन अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। 

16 मार्च को इंडियन एक्सप्रेस की खबर में पुलिस के हवाले से बताया कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज की जांच करके अपराधियों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। पूरी

वायरल वीडियो के बारे में पुष्टि के लिए हमने सहयोगी दैनिक जागरण के अलीगढ़ स्थित वरिष्ठ संवाददाता सुरजीत से संपर्क किया, तो उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस जांच कर रही है।

दूसरा वीडियो

वायरल हो रहे दूसरे वीडियो के कीफ्रेम्स निकालकर हमने गूगल लेंस के जरिए सर्च किया। सर्च में हमें लाइवमिंट वेबसाइट पर इस मामले से जुड़ी खबर मिली। 15 मार्च 2025 की खबर के अनुसार, “गुजरात पुलिस ने गुरुवार को अहमदाबाद के वस्त्राल इलाके में यात्रियों पर कथित तौर पर हमला करने और लाठी-तलवारों से वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों की पिटाई की।”

न्यूज 24 ऑनलाइन में बताया गया, “गुजरात में होली से एक दिन पहले अहमदाबाद में कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए भावसार गैंग के गुंडों ने सड़कों पर जमकर बवाल काटा और यात्रियों पर लाठियों और तलवारों का हमला किया। इसके साथ ही सड़क पर चलने वाली कई गाड़ियों के साथ तोड़फोड़ की। इस घटना का एक वीडियो सामने आया, जिसके बाद अहमदाबाद पुलिस एक्शन में आई। अब पुलिस ने इन गुंडों को पकड़ लिया है और जमकर उनकी पिटाई कर रही है। पुलिस ने गुंडों की पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।”

अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले इंस्टाग्राम यूजर ‘खान अहमद जी’ की सोशल स्कैन करने की। हमने पाया कि यूजर को 218 लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि दोनों वीडियो अलग-अलग घटनाओं से संबंधित हैं। पहले वीडियो में दिखाई गई घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की है, जहां एक व्यक्ति पर गोलीबारी की गई थी। वहीं, दूसरा वीडियो गुजरात के अहमदाबाद का है, जहां होली से पहले कथित तौर पर उपद्रव मचाने वालों को पुलिस ने सरेआम पीटा था। दोनों घटनाओं का आपस में कोई संबंध नहीं है और इन्हें जोड़कर एक झूठा दावा किया जा रहा है।

  • Claim Review : दोनों वीडियो एक ही घटना से जुड़े हैं।
  • Claimed By : Instagram User- khan_ahmad_ji_
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later