X
X

Fact Check : वाराणसी में 2018 में गिरे फ्लाईओवर के वीडियो को अभी का बताकर फैलाया जा रहा है भ्रम

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। यह भ्रामक साबित हुई। मई 2018 की घटना से जुड़ी वीडियो क्लिप को शेयर करके भ्रम फैलाया जा रहा है।

नई दिल्‍ली (Vishvas News)। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्‍लेटफॉर्म पर एक वीडियो क्लिप खूब शेयर की जा रही है। इसमें कुछ गाड़‍ियों के ऊपर पुल का टूटा हुआ हिस्‍सा गिरा हुआ देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इसे अपलोड कर रहे हैं। कुछ यूजर्स इसे अभी का समझकर कमेंट कर रहे हैं।

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। यह भ्रामक साबित हुई। मई 2018 में वाराणसी में एक निर्माणाधीन ब्रिज का हिस्‍सा गिर गया था। इस घटना में कई लोगों की मौत भी हो गई थी। अब उसी घटना से जुड़ी वीडियो क्लिप को शेयर करके भ्रम फैलाया जा रहा है।

क्‍या हो रहा है वायरल

सीता राम डायमंड नाम के एक थ्रेड यूजर ने 19 मार्च को एक वीडियो क्लिप को पोस्‍ट करते हुए अभी का बताया। यह क्लिप एक घटना से जुड़ी हुई है।

वायरल पोस्‍ट को सच समझकर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं। पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की सच्‍चाई जानने के लिए सबसे पहले इस क्लिप को स्‍कैन किया। इसके ऊपर हमें @GAMAN_VARSHNEY_SAIPAU नाम के एक इंस्‍टाग्राम हैंडल्‍स का जिक्र मिला। यहां से क्‍लू लेकर हमने इस हैंडल को खोजा। इस हैंडल को खंगालने पर हमें यही वायरल क्लिप 22 फरवरी को पोस्‍ट मिली। इसके साथ कोई जानकारी नहीं दी गई थी। यूजर्स इसे अभी की समझकर कमेंट करते दिखे।

जांच को आगे बढ़ाते हुए क्लिप के कई कीफ्रेम्‍स निकाले। फिर इन्‍हें गूगल लेंस टूल के जरिए सर्च किया। हमें यही क्लिप हैदराबाद मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट ऑथरिटी (HMDA) के आधिकारिक एक्‍स हैंडल पर मिली। 24 फरवरी 2021 को इसे पोस्‍ट करते हुए बताया गया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो बालानगर फ्लाईओवर साइट से संबंधित नहीं है।

मतलब साफ था कि यह वीडियो क्लिप पहले हैदराबाद के नाम पर भी वायरल हो चुकी है। हैदराबाद मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट ऑथरिटी की पोस्‍ट पर कुछ यूजर ने इस वीडियो को वाराणसी में 2018 में हुई घटना का बताया।

विश्‍वास न्‍यूज ने जांच को आगे बढ़ाते हुए गूगल ओपन सर्च टूल का इस्‍तेमाल किया। यहां सर्च करने पर हमें कई न्‍यूज वेबसाइट और यूट्यूब चैनलों पर वाराणसी में हुई घटना से जुड़ी खबरें, तस्‍वीरें और वीडियो मिले।

अमर उजाला की वेबसाइट ने एक फोटो गैलरी प्रकाशित करते हुए विस्‍तार से पूरी घटना के बारे में बताया। इसमें इस्‍तेमाल फोटो और वायरल क्लिप में मौजूद हिस्‍से एक ही नजर आए।

16 मई 2018 की इस फोटो गैलरी में बताया गया कि यूपी के वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर का स्लैब सड़क पर गिर गया था। इसकी चपेट में दर्जनों वाहन आ गए। हादसे में 50 से ज्यादा लोग फंस गए। कई लोगों की मौत भी हो गई।

जी बिजनेस ने भी इस घटना की कवरेज की थी। 15 मई 2018 को इसके यूट्यूब चैनल पर मौजूद एक वीडियो रिपोर्ट में वायरल क्लिप से मिलते-जुलते फुटेज को देखा जा सकता है।

विश्‍वास न्‍यूज ने जांच के अंत में दैनिक जागरण, वाराणसी के आउटपुट हेड शाश्वत मिश्रा से बात की। उन्‍होंने जानकारी देते हुए बताया कि मई 2018 में वाराणसी रेलवे स्‍टेशन के सामने बन रहे एक ब्रिज का एक हिस्‍सा गिर गया था। वायरल क्लिप उसी वक्‍त की है।

अब बारी थी पुराने वीडियो को अभी का बताकर वायरल करने वाले यूजर की जांच करने की। सोशल स्‍कैनिंग में पता चला कि यूजर को 100 से ज्‍यादा लोग फॉलो करते हैं।

निष्‍कर्ष : विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में पता चला कि मई 2018 में वाराणसी में एक फ्लाईओवर ब्रिज का हिस्‍सा गिर गया था। इसमें कई लोगों की मौत भी हो गई थी। उसी घटना से जुड़े वीडियो फुटेज को अभी का बताकर भ्रम फैलाया जा रहा है।

  • Claim Review : हाल ही में हुए एक्‍सीडेंट का वीडियो
  • Claimed By : Threads User Sita Ram Daimond
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later