X
X

Fact Check : अखिलेश यादव पर रोड शो के दौरान जूते-चप्पल नहीं, फूलमाला फेंकी गई थी

निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि मई 2024 में हुई कन्नौज रैली में अखिलेश यादव पर फूल और फूलों की माला फेंकी गई थी, जूते चप्पल नहीं। वायरल वीडियो क्लिप की क्वालिटी ख़राब है इस लिए अखिलेश यादव की तरफ फेंकी जा रही फूलों की मालाएं स्पष्ट रूप से नजर नहीं आ रही हैं।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी बस पर कुछ गिरता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान लोगों ने जूते और चप्पल फेंके।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। असल में अखिलेश यादव पर फूल और फूलों की फूलमाला माला फेंकी गई थी। इसी वीडियो को  गलत दावों के साथ शेयर किया जा रहा है।

क्या हो रहा है वायरल ?

इंस्टाग्राम यूजर rohit__kumar_8287_ ने 8 अप्रैल 2025 को वायरल वीडियो को शेयर किया, जिसके ऊपर लिखा है, “वाह अब्दुल्लाह अखिलेश खान, चप्पले पड़ रही हैं।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के हर फ्रेम को गौर से देखा। वीडियो की क्वालिटी ख़राब है इसलिए साफ़ नजर मगर फेंकी जा रही चीज़ों की आकृति जूते चप्पल जैसी नहीं बल्कि माला जैसी दिख रही है।

अब हमें जानना था कि वीडियो असल में है कहां का? वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च करने पर हमें यह असली वीडियो vikashyadavauraiyawale नाम के इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल पर 2 मई 2024 को अपलोड मिला। इस वीडियो की क्वालिटी बेहतर थी। यहाँ साफ़ देखा जा सकता है कि हवा में उछलती दिख रही वस्तुएं मालाएं हैं, जूते नहीं।

कीवर्ड्स से ढूंढ़ने पर हमें पता चला कि अखिलेश यादव ने 2 मई 2024 को कन्नौज में एक रोड शो किया था और यह वीडियो वहीं  का है। हमें इस रोड शो के और भी कई वीडियो मिले, जहाँ उन पर गिरती हुई मालाएं देखी जा सकती हैं।

कीवर्ड्स से ढूंढ़ने पर हमें इस रैली को लेकर कई जगह खबरें मिलीं, मगर कहीं भी जूता या चप्पल फेंके जाने की कोई जानकारी नहीं मिली।

यह वीडियो एक बार पहले भी फर्जी दावे के साथ वायरल हो चुका है, और उस समय भी विश्वास न्यूज ने इसकी पड़ताल की थी। उस समय विश्वास न्यूज़ टीम ने इस रैली को कवर करने वाले दैनिक जागरण के रिपोर्टर अनूप बिश्नोई से संपर्क किया था। उन्होंने बताया था, “वायरल दावा गलत है। बिधूना विधानसभा में बेला एरिया के पास यह रैली हुई थी । मैं पूरा समय इस रैली में था। वहां पर ऐसा कुछ नहीं हुआ था। वहां पर लोगों ने फूल फेंके  थे, जूते या चप्पल नहीं ।”

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि इंस्टाग्राम यूजर rohit__kumar_8287_  को 1300 से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि मई 2024 में हुई कन्नौज रैली में अखिलेश यादव पर फूल और फूलों की माला फेंकी गई थी, जूते चप्पल नहीं। वायरल वीडियो क्लिप की क्वालिटी ख़राब है इस लिए अखिलेश यादव की तरफ फेंकी जा रही फूलों की मालाएं स्पष्ट रूप से नजर नहीं आ रही हैं।

  • Claim Review : अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान लोगों ने जूते और चप्पल फेंके।
  • Claimed By : Instagram User rohit__kumar_8287_
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later