X
X

Fact Check: अमृतसर में दलित बच्चों की पिटाई की 2018 की घटना को हाल का बताकर किया जा रहा शेयर

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। असल में यह घटना साल 2018 की है, जब अमृतसर के सोहियां कलां गांव में कुछ बच्चे पतंग की तलाश में एक किसान के खेत में चले गए थे और वहां उन्होंने एक मूली उखाड़ के खा ली थी। किसान ने बच्चों को इस बात की सजा देते हुए उनके कपड़े उतरवा के उन्हें पीटा और निर्वस्त्र कर भगाया। उसी वीडियो को हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ बच्चों को नग्न अवस्था में देखा जा सकता है। अब कुछ यूजर्स इस वीडियो को हालिया बताकर शेयर कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि बच्चों ने किसान के खेत से मूली उखाड़ के खाई तो किसान ने बच्चों को सजा देते हुए उनके कपड़े उतरवा दिए और निर्वस्त्र कर भगाया।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को भ्रामक पाया। यह घटना 2018 की है, जब अमृतसर के सोहियां कलां गांव में कुछ बच्चे पतंग ढूंढते हुए एक किसान के खेत में चले गए थे और मूली उखाड़ के खा ली थी। जिसके बाद किसान ने उन्हें सजा देते हुए निर्वस्त्र कर भगाया था। उसी वीडियो को हाल का बताकर शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल?

सोशल मीडिया यूजर ने वायरल वीडियो को शेयर कर लिखा है,” यह देख लो बड़े सरदारों कि करतूत। मूली उखाड़ने यह सजा।”

पोस्ट के संवेदनशील होने की वजह से हम इसका लिंक यहां पर नहीं दे रहे हैं।

पड़ताल

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने इनविड टूल की मदद से वीडियो के कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट Jagbani के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिली। वीडियो को 14 फरवरी 2018 को अपलोड किया गया था। दी गई जानकारी के अनुसार, यह मामला अमृतसर के सोहियां कलां गांव का है। जब कुछ बच्चे पतंग ढूढ़ने एक किसान के खेत में चले गए थे। वहां उन्होंने मूली उखाड़ के खा ली और किसान ने उन्हें देख लिया था। जिसके बाद बच्चों को सजा देने के लिए किसान ने बच्चों के कपड़े उतरवा के उन्हें बेहरहमी से मारा और निर्वस्त्र भगाया।

सर्च के दौरान वायरल वीडियो से जुड़ी रिपोर्ट न्यूज18 पंजाब के वेरिफाइड फेसबुक पेज पर मिली। 15 फरवरी 2018 को की गई पोस्ट में बताया गया, “अमृतसर के सोहियां कलां गांव के कुछ बच्चे पतंग की तलाश में एक किसान के खेत में घुस गए थे। एक बच्चे को भूख लगी तो उसने एक मूली तोड़ ली। जिसके बाद किसान ने बच्चों को सजा दी। उसने बच्चों के कपड़े उतरवाए और उन्हें 3 किलोमीटर तक नग्न भगाया। गांव के ही किसी व्यक्ति ने बच्चों का वीडियो बनाया और वीडियो वायरल होने के बाद किसान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।  

सर्च के दौरान हमें वीडियो से जुड़ी खबर हिंदुस्तान टाइम्स की वेबसाइट पर मिली। 15 फरवरी 2018 को प्रकाशित खबर में बताया गया,” अमृतसर के सोहियां कलां गांव के एक किसान लट्टी ने उसके खेत से मूली उखाड़ने वाले पांच सिख बच्चों को निर्वस्त्र कर उनकी पिटाई की और फिर उन्हें भगाया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पीड़ितों के घर पहुंची और किसान के खिलाफ मामला दर्ज किया।

वायरल वीडियो से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढ़ी जा सकती हैं।

हमने वीडियो को अमृतसर पंजाबी जागरण के रिपोर्टर अमृतपाल सिंह के साथ शेयर किया। उन्होंने हमें बताया, “यह मामला बहुत पुराना है। हाल में ऐसी कोई खबर सामने नहीं आई है। यह घटना अमृतसर की ही है, पर पुरानी है।”

अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को स्कैन किया। पता चला कि यूजर को 458 लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। असल में यह घटना साल 2018 की है, जब अमृतसर के सोहियां कलां गांव में कुछ बच्चे पतंग की तलाश में एक किसान के खेत में चले गए थे और वहां उन्होंने एक मूली उखाड़ के खा ली थी। किसान ने बच्चों को इस बात की सजा देते हुए उनके कपड़े उतरवा के उन्हें पीटा और निर्वस्त्र कर भगाया। उसी वीडियो को हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : यह देख लो बड़े सरदारों कि करतूत। मूली उखाड़ने यह सजा।
  • Claimed By : Insta User-luckybhat71
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later