X
X

Fact Check: विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा को चीन का बता फैलाया जा रहा है झूठ

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि डॉक्टर बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन में नहीं, बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर में बीआर अंबेडकर की निर्माणाधीन प्रतिमा को देखा जा सकता है। पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह प्रतिमा चीन में बन रही है।

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह प्रतिमा चीन में नहीं, बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में है।

क्या है वायरल?

फेसबुक यूजर ‘Mukesh Kumar Meena’ ने वायरल तस्वीर (आर्काइव लिंक) को शेयर किया जिसके ऊपर लिखा है “चीन मे बन रही बाबा साहेब की

दुनिया की सबसे बडी 450 फिट उंची प्रतीमा”

पड़ताल

वायरल दावे की जांच करने के लिए हमने सबसे पहले कीवर्ड्स की मदद से ढूंढा कि क्या चीन में बी आर अंबेडकर की ऐसी कोई प्रतिमा बनने की कोई खबर आई है? हमें कहीं भी ऐसी कोई प्रमाणिक रिपोर्ट नहीं मिली।

इसके बाद हमने वायरल पोस्ट में इस्तेमाल बीआर अंबेडकर की निर्माणाधीन प्रतिमा की तस्वीर को गूगल लेंस की मदद से रिवर्स इमेज सर्च किया। हमें यह तस्वीर अख़बार द हिंदू की आधिकारिक स्टॉक फोटो वेबसाइट द हिंदू इमेजेस पर मिली। साथ में कैप्शन लिखा था “विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश : 16/08/2023 : विजयवाड़ा के पीडब्ल्यूडी मैदान में अंबेडकर स्मृति वनम में काम करने वाले मजदूर। शहर के स्वराज मैदान में बनाया जा रहा डॉ बी.आर. अंबेडकर स्मृति वनम (डॉ बी.आर. अंबेडकर मेमोरियल पार्क), जिसमें विशेष आकर्षण के रूप में नेता जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा है, जो 2023 में बनने वाली प्रमुख परियोजनाओं में से एक है। योजना के अनुसार, 38.02 मीटर ऊंची प्रतिमा को दो मंजिलों वाले 24.7 मीटर ऊंचे (81 फुट) मुख्य पेडस्टल भवन पर रखा जाएगा। पेडस्टल भवन 4.5 मीटर चौड़ी एक स्तंभिका से घिरा होगा। यह भवन 8,352 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला होगा और 18.81 एकड़ के स्वराज  मैदान के केंद्र में होगा। फोटो: जी एन राव / द हिंदू”

हमें यह तस्वीर द हिंदू 17 अगस्त 2023 की एक खबर में भी मिली, जहाँ इसे विजयवाड़ा का बताया गया।

हमें यह तस्वीर उर्दू अख़बार एतमाद डेली की 17 अगस्त 2023 की एक खबर में भी मिली। यहां भी इसे विजयवाड़ा का बताया गया।

कीवर्ड्स से ढूंढ़ने पर हमें इस प्रतिमा की निर्माण पूरा होने के बाद की भी कई तस्वीरें मिलीं।

अधिक पुष्टि के लिए हमने हैदराबाद स्थित स्थानीय पत्रकार श्री हर्षा से संपर्क किया। उन्होंने कन्फर्म किया कि यह तस्वीर विजयवाड़ा के स्वराज मैदान स्थित स्मृति वनम परिसर में बनी डॉ. बी.आर. अंबेडकर की 125 फीट ऊंची प्रतिमा की है।

वायरल तस्वीर को फेक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर Mukesh Kumar Meena’s Post को फेसबुक पर लगभग 5000 लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि डॉक्टर बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन में नहीं, बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में है।

  • Claim Review : बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन में बन रही है।
  • Claimed By : Facebook user Mukesh Kumar Meena
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later