X
X

Fact Check : कश्‍मीर में शहीद हुए शौर्यचक्र विजेता की मां को नहीं भेजा गया पाकिस्‍तान, फर्जी पोस्‍ट वायरल

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल दावे की जांच की। यह फर्जी साबित हुआ। बारामूला पुलिस की ओर से इसका खंडन किया गया है।

नई दिल्‍ली (Vishvas News)। पहलगाम आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट वायरल की गई। इसमें दावा किया गया कि शौर्यचक्र विजेता मुदस्सिर अहमद शेख उर्फ बिंदास की मां शमीमा अख्तर को पाकिस्तान भेज दिया गया है। इसे सच समझकर कई सोशल मीडिया यूजर्स शेयर कर रहे हैं।

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल दावे की जांच की। यह फर्जी साबित हुआ। बारामूला पुलिस की ओर से इसका खंडन किया गया है। जांच में पता चला कि शमीमा अख्‍तर की ओर से भी इसका खंडन किया जा चुका है।

क्‍या हो रहा है वायरल

फेसबुक पेज N.R Truth view ने 30 अप्रैल को एक तस्‍वीर को पोस्‍ट करते हुए दावा किया, “शौर्य चक्र विजेता शहीद मुदासिर की मां पाकिस्तान डिपोर्ट। 45 साल से कश्मीर में थीं, 2023 में मुदासिर की मां शमीमा को शौर्य चक्र दिया था।”

वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों ही लिखा गया है। इसे अभी का मानकर कई यूजर शेयर कर रहे हैं। पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल दावे की सच्‍चाई जानने के लिए सबसे पहले गूगल ओपन सर्च टूल का इस्‍तेमाल किया। हमें कई न्‍यूज वेबसाइट पर इससे जुड़ी खबरें मिलीं। इसमें पुलिस की ओर से इसका खंडन किया गया था।

लाइव हिंदुस्‍तान डॉट कॉम की एक खबर के अनुसार, “जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उन मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया है, जिनमें दावा किया गया था कि मरणोपरांत शौर्य चक्र विजेता शहीद पुलिस जवान मुदासिर अहमद शेख की मां शमीमा अख्तर को पाकिस्तान डिपोर्ट किया जा रहा है। पुलिस ने इसे “झूठी और निराधार” खबर करार देते हुए स्पष्ट किया कि शमीमा अख्तर भारत में ही रहेंगी। हालांकि, जम्मू-कश्मीर में रह रहे 59 अन्य पाकिस्तानी नागरिकों को वाघा बॉर्डर के रास्ते उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इनमें से कई पूर्व आतंकवादियों की पत्नियां और बच्चे शामिल हैं, जो 2010 की पुनर्वास नीति के तहत भारत लौटे थे।”

विश्‍वास न्‍यूज ने जांच को आगे बढ़ाते हुए दैनिक जागरण, जम्‍मू के संस्‍करण को खंगालना शुरू किया। हमें 30 अप्रैल की एक खबर मिली। इसमें बताया गया कि शौर्यचक्र विजेता मुदस्सिर अहमद शेख की मां शमीमा अख्तर को पाकिस्‍तान भेजने की बात मात्र अफवाह है। पुलिस ने शमीमा को पाकिस्तान भेजे जाने की बात को अफवाह बताया है। खबर में आगे बताया गया कि शमीमा अख्तर का विवाह आतंक के दौर से पहले लगभग 45 वर्ष पूर्व मुदस्सिर के पिता मकसूद अहमद के साथ हुई हुई थी। उस समय वह स्वयं जम्मू-कश्मीर पुलिस में थे और अब सेवानिवृत्त हैं।

पड़ताल के दौरान हमें एएनएन न्‍यूज के इंस्‍टाग्राम हैंडल पर शमीमा अख्‍तर का एक इंटरव्‍यू मिला। इसमें उन्‍हें पाकिस्‍तान भेजे जाने की बात को अफवाह बताते हुए सुना जा सकता है।

बारामूला पुलिस ने अपने एक्‍स हैंडल पर एक प्रेस नोट के जरिए उन खबरों को खंडन किया, जिसमें शमीमा अख्‍तर को पाकिस्‍तान भेजने की बात कही गई। 29 अप्रैल के प्रेस नोट को नीचे पढ़ा जा सकता है।

विश्‍वास न्‍यूज ने जांच को आगे बढ़ाते हुए इस मामले में खबर लिखने वाले दैनिक जागरण, कश्‍मीर के वरिष्‍ठ संवाददाता नवीन नवाज से संपर्क किया। उन्‍होंने बताया कि शौर्यचक्र विजेता मुदस्सिर अहमद शेख की मां शमीमा अख्तर को पाकिस्‍तान भेजे जाने की खबरें फर्जी हैं। इसका पुलिस की ओर से खंडन किया जा चुका है।

निष्‍कर्ष : विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में वायरल पोस्‍ट भ्रामक साबित हुई। शौर्यचक्र विजेता मुदस्सिर अहमद शेख उर्फ बिंदास की मां शमीमा अख्तर को पाकिस्तान नहीं भेजा गया है। इसका खुद बारामूला पुलिस ने खंडन किया है।

  • Claim Review : शौर्य चक्र विजेता शहीद मुदासिर की मां पाकिस्तान डिपोर्ट।
  • Claimed By : FB Page N.R Truth view
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later