Fact Check: पाकिस्तानी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के डांस करते हुए वीडियो को बिलावल भुट्टो का बताकर किया जा रहा शेयर
पाकिस्तानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मेहरोज बेग के वीडियो क्लिप को पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का बताते हुए शेयर किया जा रहा है।
- By: Abhishek Parashar
- Published: May 14, 2025 at 11:07 AM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में तनातनी के बीच सोशल मीडिया यूजर्स एक वीडियो को शेयर कर रहे हैं, जिसमें एक युवक को पठान फिल्म के गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि इसमें नजर आ रहे पुरुष बिलावल भुट्टो हैं।
विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को गलत पाया। वायरल वीडियो में नजर आ रहा शख्स पाकिस्तान का छात्र मेहरोज बेग है, जिसे बिलावल भुट्टो के नाम पर फेक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।
क्या है वायरल?
सोशल मीडिया यूजर ‘Md Hasan’ ने वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा है, “भारतीय सेना से विनती है की इस 6k बिलावल भुट्टो को ज़िंदा पकड़कर भारत ले आएं। फिर मैं उसे अपने दोस्त खुराफाती देहाती की शादी में साड़ी पहनाकर नचवाऊंगी!”
कई अन्य यूजर्स ने इस वीडियो को समान दावे के साथ शेयर किया है।
पड़ताल
सोशल मीडिया पर यह वीडियो पहले भी वायरल हो चुका है, जिसकी पड़ताल विश्वास न्यूज ने की थी। फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है।
वायरल वीडियो में नजर आ शख्स पाकिस्तान के मंत्री बिलावल भुट्टो नहीं, बल्कि मेहरोज बेग है, जो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं।
गौरतलब है कि यह वीडियो 2023 में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस दौरान हमने अधिक जानकारी के लिए इनाया खान से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया था, “वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वीडियो में मेरे साथ डांस कर रहे शख्स पाकिस्तान के मंत्री बिलावल भुट्टो नहीं, बल्कि मेरे दोस्त मेहरोज बेग हैं । ये अभी इकरा यूनिवर्सिर्टी से मीडिया स्टडीज की पढ़ाई कर रहे हैं। वो एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं।”
गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद 23 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की बैठक हुई थी, जिसमें सिंधु जल समझौता, 1960 को स्थगित किए जाने का फैसला लिया गया था। इसी के बाद बिलावल भुट्टो ने भारत को युद्ध की धमकी दी थी।
वायरल वीडियो को फेक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर को फेसबुक पर करीब ढाई हजार लोग फॉलो करते हैं।
निष्कर्ष: पाकिस्तानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मेहरोज बेग के वीडियो क्लिप को पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का बताते हुए शेयर किया जा रहा है।
- Claim Review : पठान फिल्मके गाने पर डांस करते हुए पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो।
- Claimed By : FB User-Md Hasan
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












