X
X

Fact Check: पतंजलि के इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च का दावा फेक

पतंजलि ने कोई इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च नहीं किया है। सोशल मीडिया पर वायरल दावा फेक है। रामदेव के प्रवक्ता ने भी इसे अफवाह बताया है।

Patanjali E Scooter, Patanjali Electric Scooter, Electric Scooter, Patanjali e-scooter launch, Patanjali electric vehicle rumor

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। पतंजलि से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें शेयर की जा रही एक तस्वीर में स्कूटर पर बैठे स्वामी रामदेव को दिखाया गया है। कुछ यूजर्स इसके साथ में दावा कर रहे हैं कि पतंजलि ने 25 हजार रुपये का इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। यूजर्स इस पोस्ट में इस स्कूटर की खासियत भी बता रहे हैं।

विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि पतंजलि ने किसी भी इलेक्ट्रिक स्कूटर की लॉन्चिंग नहीं की है। रामदेव के प्रवक्ता ने भी इस पोस्ट को निराधार बताया है।

वायरल पोस्ट

फेसबुक यूजर Surender Saharan ने 27 मई को रामदेव की तस्वीर को पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा,

ना कार्ड, ना लोन, ना EMI – सिर्फ ₹25,000 में लॉन्च हुआ Patanjali का Green Electric स्कूटर, सिंगल चार्ज में 200km की रेंज….पतंजलि कंपनी के द्वारा पर्यावरण को बेहतर एवं सुरक्षित बनाने हेतु एक किफायती और दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सबसे खास बात है, कि वर्तमान समय में आप इसे बिना कार्ड, लोन या EMI के सिर्फ ₹25,000 में खरीद सकते हैं। बजट सेगमेंट में यह इलेक्ट्रिक स्कूटर उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प साबित होता है, जो कम कीमत में अच्छा माइलेज और फीचर्स का लाभ चाहते हैं। पतंजलि कंपनी की ओर से आने वाला Green Electric Scooter स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर आधारित इलेक्ट्रिक स्कूटर है। जो हरित भारत मिशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लांच किया गया है। इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में पूरे 200 किलोमीटर की रेंज निकाल कर देता है, चलिए जानते हैं इसके सभी फीचर्स की जानकारी।

पोस्ट के कमेंट्स में कुछ यूजर्स ने इसको मजाक के तौर पर लेते हुए तंज कसा है।

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने कीवर्ड से इस बारे में गूगल पर सर्च किया, लेकिन पतंजलि के इलेक्ट्रिक स्कूटर की लॉन्चिंग की कोई खबर नहीं मिली।

पतंजलि के एक्स और फेसबुक हैंडल पर भी इस तरह की कोई पोस्ट नहीं की गई है। अगर ई-स्कूटर लॉन्च किया होता तो कोई न कोई पोस्ट होती।

रामदेव के फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स अकाउंट पर भी हमें ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली।

एआई इमेज डिटेक्शन टूल वाजइटएआई से चेक करने पर तस्वीर को एआई टूल से बने होने की संभावना जताई गई।

इस बारे में हमने रामदेव के प्रवक्ता एसके तिजारवाला से संपर्क किया। उनका कहना है, “यह पूरी तरह निराधार और भ्रामक है। यह अफवाह है। पतंजलि की स्कूटर, कार, ट्रक, हेलिकॉप्टर, जहाज निर्माण के क्षेत्र में कोई योजना नहीं है।

फर्जी दावे को शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। प्रोफाइल में यूजर को डिजिटल क्रिएटर लिखा हुआ है। इस अकाउंट से इस दावे से कुछ और पोस्ट भी की गई हैं।

निष्कर्ष: पतंजलि ने कोई इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च नहीं किया है। सोशल मीडिया पर वायरल दावा फेक है। रामदेव के प्रवक्ता ने भी इसे अफवाह बताया है।

  • Claim Review : पतंजलि ने 25 हजार रुपये का इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है।
  • Claimed By : FB User- Surender Saharan
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later