X
X

Fact Check: दिल्ली में गंदे पानी की समस्या को उठाती स्वाति मालीवाल का यह वीडियो AAP सरकार के समय का है

दिल्ली के बादली विधानसभा क्षेत्र में गंदे पानी की समस्या को उठाती राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल का यह वीडियो जनवरी का है। उस समय दिल्ली में AAP की सरकार थी।

Delhi News, Swati Maliwal, Aam Aadmi Party, Delhi dirty water, Delhi water pollution

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार से जोड़कर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को दिल्ली की एक कॉलोनी में आ रहे गंदे पानी के बारे में लोगों से बात करते हुए देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो दिल्ली में भाजपा सरकार के आने के बाद का है।

विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि स्वाति मालीवाल का यह वीडियो जनवरी 2025 का है। उस समय दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार थी। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का परिणाम 8 फरवरी 2025 को जारी हुआ था, जिसमें भाजपा को 48 सीटें मिली थी। इसके बाद 20 फरवरी को रेखा गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।

वायरल पोस्ट

इंस्टा यूजर india_politics_1 ने 1 जून को वीडियो को पोस्ट (आर्काइव लिंक) किया है। इस पर लिखा है, “दिल्ली BJP सरकार की सच्चाई, नल्के से बीयर”

पड़ताल

वायरल वीडियो की जांच के लिए हमने इसका कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। 20 जनवरी 2025 को स्वाति मालीवाल के एक्स हैंडल से वायरल वीडियो का लंबा वर्जन पोस्ट किया गया है। इसके अनुसार, वायरल वीडियो बादली विधानसभा का है। इसमें उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है।

20 जनवरी को न्यूज ऑन एयर की वेबसाइट पर छपी खबर में लिखा है कि स्वाति मालीवाल ने बादली विधानसभा क्षेत्र के भलस्वा इलाके का दौरा किया। वहां की खराब स्थिति को लेकर उन्होंने दिल्ली सरकार पर निशाना साधा।  

ईटीवी भारत की वेबसाइट पर छपी खबर में भी स्वाति मालीवाल के इस दौरे के बारे में बताया गया है। खबर में स्वाति मालीवाल के वीडियो को भी अपलोड किया गया है।

दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान 5 फरवरी 2025 और मतगणना 8 फरवरी 2025 को हुई थी।

विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा को 48 और AAP को 22 सीटें मिली थीं।

रेखा गुप्ता ने 20 फरवरी 2025 को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

इससे साफ होता है कि वायरल वीडियो दिल्ली में AAP सरकार के समय का है।

इस बारे में हमने दिल्ली में चुनाव कवर करने वाले ईटीवी भारत के रिपोर्टर राहुल चौहान से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि यह वीडियो जनवरी का है। उस समय यहां AAP की सरकार थी और मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना थीं।

वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले इंस्टा यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। एक विचारधारा से प्रभावित यूजर के 42 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: दिल्ली के बादली विधानसभा क्षेत्र में गंदे पानी की समस्या को उठाती राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल का यह वीडियो जनवरी का है। उस समय दिल्ली में AAP की सरकार थी।

  • Claim Review : यह वीडियो दिल्ली में भाजपा सरकार के समय का है।
  • Claimed By : Insta User- india_politics_1
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later