X
X

Fact Check: PM मोदी ने नहीं किया कुर्बानी का समर्थन, वायरल वीडियो फेक और AI क्रिएटेड है

संसद के सेंट्रल हॉल में एनडीए संसदीय दल की बैठक को संबोधित करने के नरेंद्र मोदी के 2024 के वीडियो में उनकी आवाज वाले एआई क्रिएटेड ऑडियो क्लोन को जोड़ दिया गया है। न तो मूल वीडियो और न ही किसी अन्य मौके पर पीएम मोदी ने कुर्बानी का समर्थन करने संबंधी कोई बयान दिया है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के पहले सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने संसद की कार्यवाही के दौरान बकरीद के दिन दी जाने वाली पशुओं की कुर्बानी का कथित तौर पर समर्थन किया है।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को फेक और राजनीतिक दुष्रचार पाया। वायरल वीडियो का ऑडियो एआई क्रिएटेड है। संसद की पुरानी कार्यवाही के वीडियो में पीएम मोदी की आवाज की नकल करती एआई क्रिएटेड ऑडियो क्लिप को जोड़कर उनके कुर्बानी के समर्थन करने का फेक दावा किया जा रहा है।

क्या है वायरल?

सोशल मीडिया यूजर ‘Md Shahzad Hussain’ ने वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर किया है, जिसमें पीएम मोदी को संसद में कथित तौर पर कुर्बानी के पक्ष में बयान देते हुए देखा और सुना जा सकता है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट।

पड़ताल

वायरल वीडियो लोकसभा की कार्यवाही का है। इसके ऑरिजिनल सोर्स को ढूंढने के लिए हमने इसके की-फ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च किया और सर्च में हमें ऑरिजिनल वीडियो नरेंद्र मोदी के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर मिला।

सात जून 2024 को लाइव स्ट्रीम किया गया यह वीडियो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की संसदीय दल की बैठक का है, जिसमें उन्हें संसदीय दल का नेता चुना गया था। इसके बाद उन्होंने देश के प्रधानमंत्री के तौर पर तीसरे कार्यकाल की शपथ ली थी।

इस पूरे भाषण में नरेंद्र मोदी ने कहीं भी कुर्बानी का जिक्र नहीं किया था। वायरल वीडियो में नरेंद्र मोदी की आवाज स्वाभाविक नहीं लग रही है, जिससे इसके एआई क्रिएटेड होने का संदेह होता है।

एआई मैनिपुलेशन की जांच के लिए हमने इस वीडियो को बफलो यूनिवर्सिटी के डीपफेक-ओ-मीटर टूल की मदद से चेक किया। इस वीडियो को हमने इस टूल के आठ इंडिकेटर्स पर चेक किया।

टूल की एनालिसिस इस वीडियो के एआई मैनिपुलेटेड होने की संभावना की पुष्टि करती है। इंडिकेटर अल्टफ्रीजिंग (स्कोर 84 फीसदी), एफटीसीएन (स्कोर 100 फीसदी), WAV2LIP-STA ( स्कोर 98 फीसदी), LIPINC ( स्कोर 65 फीसदी) के नतीजे इस वीडियो के एआई मैनिपुलेटेड होने की संभावना की पुष्टि करते हैं।

वायरल वीडियो को लेकर हमने एआई और मशीन लर्निंग पर काम करने वाले अभिजीत पराशर से संपर्क किया और उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया, “यह वीडियो एआई मैनिपुलेटेड है।”

वायरल वीडियो को फेक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर को फेसबुक पर एक लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। एआई क्रिएटेड अन्य प्रमुख वायरल दावों की फैक्ट चेक रिपोर्ट्स को विश्वास न्यूज के एआई चेक सेक्शन में पढ़ा जा सकता है।

निष्कर्ष: संसद के सेंट्रल हॉल में एनडीए संसदीय दल की बैठक को संबोधित करने के नरेंद्र मोदी के 2024 के वीडियो में उनकी आवाज वाले एआई क्रिएटेड ऑडियो क्लोन को जोड़ दिया गया है। न तो मूल वीडियो और न ही किसी अन्य मौके पर पीएम मोदी ने कुर्बानी का समर्थन करने संबंधी कोई बयान दिया है।

  • Claim Review : PM मोदी ने किया कुर्बानी का समर्थन।
  • Claimed By : FB User-Md Shahzad Hussain
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later