Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन के नाम पर वायरल यह वीडियो जम्मू-कश्मीर का है
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि अरुणाचल प्रदेश में हुए भूस्खलन के नाम पर वायरल किया जा रहा वीडियो असल में जम्मू और कश्मीर के रामबन इलाके में कुछ समय पहले आये भूस्खलन का है।
- By: Pallavi Mishra
- Published: Jun 6, 2025 at 02:24 PM
- Updated: Jun 6, 2025 at 03:50 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। भारी बारिश की वजह से देश के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स भूस्खलन के एक वीडियो को अरुणाचल प्रदेश में आई लैंडस्लाइड का बताते हुए शेयर कर रहे हैं।
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो असल में जम्मू और कश्मीर के रामबन इलाके में कुछ समय पहले आए भूस्खलन का है।
क्या है वायरल पोस्ट में
फेसबुक यूजर Dom Videos (आर्काइव लिंक) ने 2 जून को वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि यह अरुणाचल प्रदेश में हुए भूस्खलन का वीडियो है।

पड़ताल
पड़ताल शुरू करते हुए विश्वास न्यूज ने वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट्स को गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया। हमें यह वीडियो Kashmir Samachar नाम के फेसबुक पेज पर इस दावे के साथ अपलोड मिला कि यह जम्मू और कश्मीर के रामबन का है। पोस्ट में लिखा था- “जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर रामबन में अचानक भूस्खलन से एसएचओ विक्रम परिहार बाल-बाल बचे”

हमें यह वीडियो 9 मई को Unique Voice News के फेसबुक पेज पर भी इसी दावे के साथ अपलोड मिला कि यह रामबन का है। यहाँ भी बताया गया कि वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी एसएचओ विक्रम परिहार हैं।

हमने इस विषय में सीधा विक्रम सिंह परिहार से संपर्क किया, जिन्होने कन्फर्म किया कि वीडियो में वे ही हैं, और यह घटना रामबन की है।
अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही
अरुणाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ और भूस्खलन की कई खबरें सामने आई हैं। 4 जून, 2025 को प्रकाशित अरुणाचल टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, इन प्राकृतिक आपदाओं ने राज्य भर में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। इस आपदा से 24 जिलों में 33,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जिससे जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) की रिपोर्ट के अनुसार, इस मानसून सीजन में बाढ़ और भूस्खलन से जुड़ी घटनाओं में अब तक कम से कम 12 लोगों की जान जा चुकी है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
पड़ताल के अंत में हमने भ्रामक खबर शेयर करने वाले यूजर Dom Videos के फेसबुक यूजर की जांच की। यूजर के लगभग 400 फॉलोअर्स हैं।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि अरुणाचल प्रदेश में हुए भूस्खलन के नाम पर वायरल किया जा रहा वीडियो असल में जम्मू और कश्मीर के रामबन इलाके में कुछ समय पहले आये भूस्खलन का है।
- Claim Review : अरुणाचल प्रदेश में आई लैंडस्लाइड
- Claimed By : Facebook User Dom Videos
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












