X
X

Fact Check: आमिर खान ने नहीं किया ‘सितारे जमीन पर’ मूवी की कमाई का 50% हिस्सा गाजा पीड़ितों को देने का एलान  

आमिर खान की मूवी सितारे जमीन पर हाल ही में रिलीज हुई है। इसको लेकर झूठा दावा किया जा रहा है कि उन्होंने फिल्म की कमाई का 50 फीसदी हिस्सा गाजा पीड़ितों को देने का एलान किया है। हमारी जांच में साबित हुआ कि न तो न्यूज 24 पर ऐसी कोई पोस्ट हुई है और न ही आमिर खान ने ऐसी कोई घोषणा की है। 

Sitaare Zameen Par, Aamir Khan, Aamir Khan News, Aamir Khan donating to Gaza, Sitaare Zameen Par Movie

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ अभी हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें न्यूज 24 का लोगो लगा हुआ है और दावा किया गया है कि आमिर खान ने ‘सितारे जमीन पर’ मूवी की कमाई का 50 फीसदी हिस्सा गाजा पीड़ितों को देने का एलान किया है। इसे शेयर कर कुछ यूजर्स फिल्म के बायकॉट की अपील कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि न तो आमिर खान ने इस तरह की कोई घोषणा की है और न ही न्यूज 24 पर इस तरह की कोई पोस्ट हुई है। इससे पहले शाहरुख खान की फिल्में जवान और पठान को लेकर भी भ्रामक व फर्जी पोस्ट वायरल हुई थी, जिन्हें शेयर कर लोगों में भ्रम फैलाया गया था। इसके अलावा आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर भी भ्रम फैलाया गया था।

वायरल पोस्ट

फेसबुक यूजर Monu Gupta ने 23 जून को पोस्ट (आर्काइव लिंक) शेयर की है। इस पर लिखा है,

“आमिर खान का बड़ा फैसला, तारे जमीन पर पार्ट 2 की कमाई का 50% हिस्सा गाजा पीड़ितों को डोनेट करेंगे”‘

Aamir Khan Did Not Announce Gaza Donation from Sitaare Zameen Par Earnings

एक्स यूजर Arun Yadav ने भी इसी तरह की पोस्ट (आर्काइव लिंक) को शेयर किया है।

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने कीवर्ड से इस बारे में गूगल पर सर्च किया, लेकिन इसकी पुष्टि करने के लिए ऐसी कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली।

आमिर खान प्रोडक्शंस के एक्स, फेसबुक और इंस्टा अकाउंट पर भी हमने इस बारे में चेक किया, लेकिन ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली।

वायरल पोस्ट पर न्यूज 24 का लोगो लगा हुआ है। इसके लिए हमने इसके एक्स हैंडल को स्कैन किया, लेकिन ऐसी कोई पोस्ट नहीं मिली।

वायरल पोस्ट और न्यूज 24 के एक्स हैंडल से शेयर की गई ब्रेकिंग न्यूज की प्लेट एक जैसी हैं। हालांकि, वायरल पोस्ट और न्यूज 24 की पोस्ट में फॉन्ट और टेक्स्ट में इस्तेमाल किए गए रंगों में अंतर देखा जा सकता है।

इस बारे में हमने न्यूज 24 के डिजिटल हेड कुलदीप सिंह से संपर्क कर उनको वायरल पोस्ट भेजी। उन्होंने इसे फेक बताया।

वायरल पोस्ट को लेकर हमने मुंबई में एंटरटेनमेंट के सीनियर जर्नलिस्ट पराग छापेकर से भी संपर्क किया। उन्होंने कहा कि आमिर खान ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।

पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। एक विचारधारा से प्रभावित यूजर एटा में रहते हैं।

निष्कर्ष: आमिर खान की मूवी सितारे जमीन पर हाल ही में रिलीज हुई है। इसको लेकर झूठा दावा किया जा रहा है कि उन्होंने फिल्म की कमाई का 50 फीसदी हिस्सा गाजा पीड़ितों को देने का एलान किया है। हमारी जांच में साबित हुआ कि न तो न्यूज 24 पर ऐसी कोई पोस्ट हुई है और न ही आमिर खान ने ऐसी कोई घोषणा की है। 

  • Claim Review : आमिर खान ने 'सितारे जमीन पर' मूवी की कमाई का 50 फीसदी हिस्सा गाजा पीड़ितों को देने का एलान किया है।
  • Claimed By : FB User- Monu Gupta
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later