X
X

Fact Check: धर्मेंद्र की मौत की अफवाह उड़ाती पोस्‍ट फर्जी

धर्मेंद्र पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उनकी मौत को लेकर वायरल हो रही पोस्ट फर्जी है। धर्मेंद्र पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उनकी मौत को लेकर वायरल हो रही पोस्ट फर्जी है। वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लगातार एक्टिव हैं और पोस्ट शेयर कर रहे हैं। उन्होंने आज ही योग दिवस पर इंटरव्यू दिया है और कहा है कि अभी तो मैं जवान हूं। सोशल मीडिया पर अक्सर मशहूर हस्तियों के निधन को लेकर इस तरह की फर्जी पोस्ट वायरल होती रहती हैं।

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Jun 21, 2025 at 05:52 PM
  • Updated: Jun 21, 2025 at 05:58 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र देओल को लेकर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि धर्मेंद्र देओल का निधन हो चुका है।

विश्‍वास न्‍यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। धर्मेंद्र पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उनकी मौत को लेकर वायरल हो रही पोस्ट फर्जी है। वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लगातार एक्टिव हैं और पोस्ट शेयर कर रहे हैं। उन्होंने आज ही योग दिवस पर इंटरव्यू दिया है और कहा है कि अभी तो मैं जवान हूं। सोशल मीडिया पर अक्सर मशहूर हस्तियों के निधन को लेकर इस तरह की फर्जी पोस्ट वायरल होती रहती हैं।

क्या हो रहा है वायरल ?

इंस्टाग्राम यूजर rajput.suryapratap111 ने वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “आप बहुत याद आएंगे।”

पोस्ट पर लिखा हुआ है, “बॉलीवुड के बड़े कलाकार अब हमारे बीच नहीं रहे..आप बहुत याद आएंगे।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें कहीं भी अभिनेता धर्मेंद्र देओल की मृत्यु की ऐसी कोई खबर नहीं मिली, जैसा कि वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है। अभिनेता धर्मेंद्र बहुत बड़ी हस्ती हैं और यदि उनको लेकर ऐसी कोई खबर आई होती तो मीडिया में जरूर होती।

हमें धर्मेंद्र देओल का एक वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर मिला। वीडियो को 21 जून 2025 को शेयर किया गया था। उन्होंने योग दिवस पर इंटरव्यू देते हुए कहा अभी तो मैं जवान हूं। साथ ही उन्होंने योग की अहमित को समझाया।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने धर्मेंद्र देओल के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगालना शुरू किया। हमने पाया कि वो लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक्टिव हैं। उन्होंने 19 जून 2025 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक इमोशनल वीडियो शेयर किया था। इतना ही नहीं उन्होंने 20 जून 2025 को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई सारी पोस्ट शेयर की थी।

अधिक जानकारी के लिए हमने मुंबई में बॉलीवुड को कवर करने वालीं दैनिक जागरण की वरिष्ठ पत्रकार स्मिता श्रीवास्तव से संपर्क किया। उन्होंने वायरल दावे को गलत बताया है।

यह पहली बार नहीं है,जब सोशल मीडिया पर किसी मशहूर हस्ती की मौत की फर्जी अफवाह वायरल हुई हो। अक्सर इस तरह की पोस्ट वायरल होती रहती है। विश्वास न्यूज ने इस तरह की कई पोस्ट की पड़ताल कर सच्चाई सामने रखी है।

अंत में हमने पोस्ट को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 32 हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्‍वास न्‍यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि धर्मेंद्र देओल की मौत वायरल दावा गलत है। धर्मेंद्र पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उनकी मौत को लेकर वायरल हो रही पोस्ट फर्जी है। वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लगातार एक्टिव हैं और पोस्ट शेयर कर रहे हैं। उन्होंने आज ही योग दिवस पर इंटरव्यू दिया है और कहा है कि अभी तो मैं जवान हूं। सोशल मीडिया पर अक्सर मशहूर हस्तियों के निधन को लेकर इस तरह की फर्जी पोस्ट वायरल होती रहती हैं।

  • Claim Review : धर्मेंद्र का हुआ निधन।
  • Claimed By : Inst user rajput.suryapratap111
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later