X
X

Fact Check: ईरान-इजरायल युद्ध से संबंधित नहीं है मिसाइल अटैक का यह वीडियो

विश्वास न्यूज़ की पड़ताल में यह दावा गलत साबित हुआ। ईरान-इजरायल का बताकर वायरल किया जा रहा वीडियो असल में एक साल पुराना है और रूस-यूक्रेन युद्ध से संबंधित है। 

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। इजरायल और ईरान के बीच हुए तनाव को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक समुद्र के ऊपर से गुजरती 2 मिसाइलों को देखा जा सकता है। वीडियो को इजरायल और ईरान के हालिया तनाव से जोड़ते हुए वायरल किया जा रहा है।

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा भ्रामक है। असल में यह वीडियो एक साल पुराना है और रूस-यूक्रेन युद्ध से सम्बंधित है।

क्या है वायरल?

इंस्टाग्राम यूजर frontlinefeedss (आर्काइव लिंक) ने 23जून 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा “ईरान इजरायल युद्ध के दौरान खतरनाक मिसाइल, कोई विश्वास नहीं करता अगर यह कैमरे में कैद न हुआ हो।”

पड़ताल

वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने इस वीडियो के कुछ कीफ्रेम्स निकाले और फिर उन्हें गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया। हमें यह वीडियो अज़रबैजान के न्यूज़ पोर्टल कनाल 13 के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर 10 जुलाई 2024 को अपलोड मिला। साध में लिखा था, “वह क्षण जब रूसी रॉकेटों ने कैस्पियन सागर के ऊपर यूक्रेन पर हमला किया – मछुआरों द्वारा ली गई तस्वीर।”

कीवर्ड्स से ढूंढ़ने पर हमें इस घटना को लेकर एक खबर बल्गेरियनमिलिट्री डॉट कॉम नाम की वेबसाइट पर 11 जुलाई 2024 को अपलोड मिली। यहां इस वीडियो को एम्बेड भी किया गया था। यहां भी इसे रूस-यूक्रेन युद्ध का बताते हुए शेयर किया गया था।

वायरल वीडियो के बारे में और ज्यादा पता लगाने के लिए विश्‍वास न्‍यूज ने यूक्रेन के फैक्ट चेकर रुस्लान डेनिचेंको से संपर्क किया था। रुस्लान ने पुष्टि करते हुए बताया कि वीडियो जुलाई 2024 से सोशल मीडिया पर वायरल है और उस समय इसे कैस्पियन  सी पर रूस के यूक्रेन पर हमले का बताते  हुए शेयर किया गया था।

बताते चलें कि इजरायल और ईरान के बीच 12 दिनों तक चले युद्ध के बाद अब सीजफायर का एलान  हो गया है। इस युद्ध की शुरुआत 13 जून को हुई थी, जब इजरायली सेना (IDF) ने हमला किया और इसमें ईरान के कई सैन्य अधिकारी और न्यूक्लियर साइंटिस्ट मारे गए। इसके जवाब में ईरान ने तेल अवीव पर मिसाइलें दागीं। इस मामले में ज़्यादा जानकारी के लिए आप इससे जुड़ी खबरें पढ़ सकते हैं।

वायरल वीडियो को फेक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर frontlinefeedss को इंस्टाग्राम पर 1800 से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ की पड़ताल में यह दावा गलत साबित हुआ। ईरान-इजरायल का बताकर वायरल किया जा रहा वीडियो असल में एक साल पुराना है और रूस-यूक्रेन युद्ध से संबंधित है। 

  • Claim Review : ईरान इजरायल युद्ध के दौरान खतरनाक मिसाइल
  • Claimed By : Instagram user frontlinefeedss
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later