Fact Check : ईरान के हमले में नेतन्याहू के मारे जाने का दावा फर्जी, रवीश कुमार का डीपफेक वीडियो वायरल
विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल हो रहा रवीश कुमार का यह डीपफेक ऑडियो है। वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के मारे जाने का दावा भी बेबुनियाद है।
- By: Umam Noor
- Published: Aug 6, 2025 at 05:58 PM
- Updated: Aug 6, 2025 at 06:03 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पत्रकार रवीश कुमार को कथित तौर पर यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ईरान और इजरायल के बीच जो तनातनी दशकों से चल रही थी, वह आज अपने चरम पर पहुंच गई है। ईरान ने एक बेहद गुप्त और योजनाबद्ध अभियान में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को निशाना बनाया और उन्हें मार गिराया। वीडियो को असली समझकर शेयर किया जा रहा है।
विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल हो रहा रवीश कुमार का यह डीपफेक ऑडियो है। वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के मारे जाने का दावा भी बेबुनियाद है।
क्या है वायरल पोस्ट में ?
फेसबुक यूजर ने वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “ईरान ने आज इजरायली पीएम नेतन्याहू को मार दिया।”
पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल
अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने वायरल वीडियो में किये जा रहे दावे की पड़ताल की। दावे के अनुसार, ईरान ने नेतन्याहू को एक गुप्त ऑपरेशन के तहत मार दिया है। न्यूज़ सर्च किये जाने पर हमें इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली। हमें नेतन्याहू के एक्स हैंडल पर उनका एक दिन पहले पोस्ट किया गया एक वीडियो भी मिला, जिससे उनको नुकसान पहुंचाए जाने का दावा गलत साबित होता है।
पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने वायरल वीडियो को गौर से देखा। वीडियो में रवीश कुमार की आवाज हमें थोड़ी अलग लगी। हमने रवीश कुमार के यूट्यूब चैनल और वायरल वीडियो में उनकी आवाज की तुलना की। दोनों में बोलने के तरीके में साफ़ फर्क सुना जा सकता है, जिससे हमें ऑडियो डीपफेक होने का अंदेशा हुआ।
वीडियो को हमने एआई की जांच करने वाले टूल cantilux.com पर अपलोड किया और इसमें मिले नतीजे के अनुसार, इस मल्टीमीडिया में एआई मैनिपुलेशन की संभावना 80 फीसद तक है।

वायरल वीडियो से जुड़ी पुष्टि के लिए हमने पत्रकार रवीश कुमार से संपर्क किया और वीडियो उनके साथ शेयर किया। उन्होंने हमें पुष्टि देते हुए बताया कि ये फर्जी वीडियो है।
अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि यूजर मुंबई का रहने वाला है।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल हो रहा रवीश कुमार का यह डीपफेक ऑडियो है। वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के मारे जाने का दावा भी बेबुनियाद है।
- Claim Review : ईरान ने एक बेहद गुप्त और योजनाबद्ध अभियान में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को निशाना बनाया और उन्हें मार गिराया।
- Claimed By : FB User- Mohammad Samiul Haque
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












