X
X

Fact Check : बूढ़ी पत्नी को ‘जिंदा दफनाए’ जाने के दावे से वायरल हो रहा वीडियो कर्नाटक नहीं, बांग्लादेश का है।

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किए जा रहे वीडियो का कर्नाटक से कोई संबंध नहीं है। यह वीडियो बांग्लादेश का है, जहां कुछ दिनों पहले एक बूढ़े व्यक्ति ने अपनी अपाहिज पत्नी को कथित तौर पर जिन्दा दफनाने की कोशिश की थी।

  • By: Umam Noor
  • Published: Aug 16, 2025 at 04:54 PM
  • Updated: Aug 16, 2025 at 06:01 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बूढ़ा व्यक्ति अपनी पत्नी को जबरदस्ती जमीन में कथित तौर पर दफना रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो कर्नाटक  का है जहां एक मुस्लिम व्यक्ति दूसरी शादी की लालच में पहली बीवी को ‘जिन्दा दफना’ रहा है।

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किए जा रहे वीडियो का कर्नाटक से कोई संबंध नहीं है। यह वीडियो बांग्लादेश का है, जहां कुछ दिनों पहले एक बूढ़े व्यक्ति ने अपनी बीमार पत्नी को कथित तौर पर जिन्दा दफनाने की कोशिश की थी।

 क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर ने वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “*घटना कांग्रेस शासित कर्नाटक की ,65 साल का बुड्ढा $#% अपनी ठरक मिटाने अपनी 42 साल की अधेड़ बहन से निकाह किया फिर जो 62 साल की उसकी पहली बीवी थी जो बीमार बुड्ढी थी उसको मार मार के जिंदा ही दफनाने का कोशिश किया ,,महिला रो रो के चिल्ला भी रही थी सब वीडियो बनाने में मस्त थे कोई उसको बचाने नहीं गया ,वाकई में ये इस्लाम का कांसेप्ट ही सिर्फ $#% पे टीका है बहन $#% $#% फूफी $#% $#% चाची $#% $#% मौसी $#% $#% खाला $#% $#% कोई ना मिले तो बकरी को ही $#% दो.,,घटना का लाइव वीडियो देखिए।”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने गूगल लेंस के जरिये वायरल वीडियो के की- फ्रेम्स को सर्च किया। सर्च किए जाने पर हमें यह वीडियो डेली जुगान्तर नाम के एक वेरिफाइड यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया हुआ मिला। यहां वीडियो के साथ दी गई जानकारी के अनुसार, यह मामला बांग्लादेश का है।

इसी बुनियाद पर हमने अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाया। न्यूज़ सर्च किये जाने पर इस मामले से जुड़ी कई खबरें मिलीं। द रिपोर्ट लाइव की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, शेरपुर के श्रीबर्दी उपजिला में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी बीमार पत्नी को ज़िंदा दफ़नाने की कोशिश की। यह घटना वीडियो में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। आरोपी, 70 वर्षीय खलीलुर रहमान ने 8 अगस्त को काकिलाकुरा संघ के खोशालपुर कनीपारा गाँव में अपने घर के आँगन में एक गड्ढा खोदा और अपनी 65 वर्षीय पत्नी मोशा खोरशेदा बेगम जो लंबे समय से बीमार चल रही थी, को दफ़नाने की कोशिश की।

बीडीन्यूज़ 24 डॉट कॉम की खबर के अनुसार, बांग्लादेश के शेरपुर जिले में 80 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति, खलीलुर रहमान, ने अपनी 70 वर्षीय पैरालाइज्ड पत्नी खोशेदा बेगम को जिंदा दफनाने की कोशिश की। इस घटना का वीडियो उनके 19 वर्षीय पोते ने फेसबुक पर शेयर किया, जिसमें देखा जा सकता है कि खलीलुर अपनी पत्नी को घसीटकर पहले से खोदे गए गड्ढे में डाल रहा है और मिट्टी डालने की कोशिश कर रहा है, जबकि पीड़िता चीखकर मदद मांग रही है। पड़ोसियों ने बताया कि खलीलुर लंबे समय से पत्नी की बीमारी और देखभाल की जिम्मेदारी से तनाव में था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन आरोपी फरार हो गया है। स्थानीय प्रशासन ने कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि, अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

वायरल वीडियो से जुड़ी पुष्टि के लिए हमने बांग्लादेश के पत्रकार सदिकुर रहमान से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि यह वीडियो बांग्लादेश का  है।

अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की सोशल स्कैनिंग करने की।  हमने पाया कि यूजर पंकज कुमार सिंह के दो हजार से ज्यादा दोस्त हैं। वहीं, प्रोफइल से विचारधारा प्रेरित पोस्ट शेयर की जाती हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किए जा रहे वीडियो का कर्नाटक से कोई संबंध नहीं है। यह वीडियो बांग्लादेश का है, जहां कुछ दिनों पहले एक बूढ़े व्यक्ति ने अपनी अपाहिज पत्नी को कथित तौर पर जिन्दा दफनाने की कोशिश की थी।

  • Claim Review : यह वीडियो कर्णाटक का है जहां एक मुस्लिम व्यक्ति दूसरी शादी की लालच में पहली बीवी को 'जिन्दा दफना' रहा है।
  • Claimed By : FB User- Pankaj Kumar Singh
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later