Fact Check: भोजन करते वानरों की यह वीडियो क्लिप AI-Generated है
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वाराणसी में अनुशासन के साथ भोजन कर रहे वानरों का यह वीडियो असली नहीं है, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई के जरिये बनाया गया है।
- By: Pallavi Mishra
- Published: Aug 18, 2025 at 02:37 PM
- Updated: Aug 18, 2025 at 02:57 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। देश विदेश में 16 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया गया। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस की मौजूदगी में अनुशासन के साथ भोजन करते बंदरों को देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर कर कई यूजर दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो वाराणसी का है जहां जन्माष्टमी के मौके पर वानर सेना के इस तरह भोजन करने का दृश्य सामने आया।
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो असली नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई से बनी है।
क्या है वायरल पोस्ट में?
फेसबुक यूजर Hello Sabalgarh ने वायरल वीडियो को 18 अगस्त 2025 को शेयर करते हुए लिखा, ”वाराणसी घाट से बहुत सुंदर नजारा,,जन्माष्टमी पर वानर सेना का भोजन करने का दृश्य,, बड़े अनुशासन से खाते हुए,, लोगों को घाट पर कर रहे थे आकर्षित।”
पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल
अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने वायरल वीडियो को गौर से देखा। वीडियो में हमें कुछ कमियां नजर आयीं। वीडियो में कई जगह पुलिसकर्मियों के मूवमेंट रोबोटिक लग रहे हैं। साथ ही बंदरों द्वारा खाये जाने के बावजूद पत्तल पर रखा खाना ज्यों का त्यों दिख रहा है। हमें वीडियो के एआई से बने होने का अंदेशा हुआ।
पुष्टि के लिए हमने वायरल वीडियो को एआई जेनरेटेड वीडियो की जांच करने वाले टूल हाइव मॉडरेशन पर अपलोड किया। इसमें वीडियो के एआई से बने होने की संभावना 99.9 प्रतिशत निकली।

एक दूसरे एआई डिटेक्शन टूल कैंटिलक्स ने भी इस क्लिप के एआई जेनरेटेड होने की संभावना 80 प्रतिशत से अधिक बताई।

हमने वीडियो को लेकर एआई एक्सपर्ट अजहर माचवे के साथ संपर्क किया। उन्होंने भी कन्फर्म किया कि वीडियो ए आई निर्मित है।
अब बारी थी वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले पेज को स्कैन करने की। हमने पाया कि पेज Hello Sabalgarh को 7500 से अधिक यूजर फॉलो करते हैं।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वाराणसी में अनुशासन के साथ भोजन कर रहे वानरों का यह वीडियो असली नहीं है, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई के जरिये बनाया गया है।
- Claim Review : जन्माष्टमी पर वानर सेना का भोजन करने का दृश्य
- Claimed By : Fb user Hello Sabalgarh
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












