Fact Check : पानी से भरी सड़क में गिरती महिला और बच्चे का यह वीडियो कराची का है, भारत का नहीं
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि बाइक से नीचे गिरती महिला के वायरल वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। वायरल वीडियो साल 2025 में पाकिस्तान के कराची में हुई एक घटना का है, जिसे अब गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।
- By: Jyoti Kumari
- Published: Aug 26, 2025 at 04:42 PM
विश्वास न्यूज (नई दिल्ली)। देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही है। बाढ़ और बादल फटने से जानमाल की हानि भी हुई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क पर पानी भरा हुआ देखा जा सकता है। इस दौरान बाइक पर जा रही महिला बच्चे समेत नीचे गिर जाती है। आदमी बच्चा और महिला को उठाता है। लोगों को भी उनकी मदद करते देखा जा सकता है। अब कुछ यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि यह भारत का वीडियो है।
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। वायरल वीडियो पाकिस्तान के कराची में हुई एक घटना की है, जिसे अब भारत का बताकर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है।
क्या हो रहा है वायरल ?
फेसबुक यूजर ‘Ram Raj Ambedkar’ ने 23 अगस्त 2025 को (आर्काइव लिंक) वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, “हम रोड टेक्स क्यों देते है..?
देश भष्ट्राचार की भेंट चढ़ चुका है,! विकास के नाम पर घोटाले!”
एक्स यूजर Citizen’s voice ने भी इस वीडियो शेयर किया है।
पड़ताल
वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए सबसे पहले गूगल ओपन सर्च टूल की मदद से सर्च किया गया। हमें यह वीडियो कई जगह कराची के नाम से अपलोड मिला। हमें Sindh Leaks سنڌ ليڪس नाम के एक्स हैंडल पर वीडियो मिला। 20 अगस्त 2025 को अपलोड वीडियो में इसे कराची का बताया गया है।
वीडियो The Times of Karachi के फेसबुक पेज पर भी मिला। वीडियो को 20 अगस्त 2025 को अपलोड किया गया है। दी गई जानकारी के अनुसार,“यह वीडियो कराची का है, जब महिला बाइक से नीचे गिर गई थी। महिला ने बच्चे को बचा लिया।”
इस वीडियो को kolachitime ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। 21 अगस्त 2025 को शेयर इस वीडियो को कराची का बताया गया, जब महिला बच्चा समेत पानी से भरी सड़क पर बाइक से गिर गई थी।
वीडियो को انسپیکٹر جمشید नाम के वेरिफाइड एक्स यूजर ने भी शेयर किया है। 21 अगस्त 2025 को अपलोड वीडियो को कराची का बताकर शेयर किया गया है।
इस वीडियो को कई अन्य यूजर्स ने भी अगस्त 2025 को कराची का बताकर शेयर किया है।
वायरल वीडियो से जुड़ी पुष्टि के लिए हमने पाकिस्तान के पत्रकार आदिल अली से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल वीडियो कराची का है।
अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले यूजर को स्कैन किया। पता चला यूजर को 4 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। यूजर ने स्वयं को कानपुर का रहने वाला बताया है।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि बाइक से नीचे गिरती महिला के वायरल वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। वायरल वीडियो साल 2025 में पाकिस्तान के कराची में हुई एक घटना का है, जिसे अब गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।
- Claim Review : बाइक से गिरती महिला और बच्चे का यह वीडियो भारत का है।
- Claimed By : FB User-Ram Raj Ambedkar
- Fact Check : भ्रामक
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












