Fact Check: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ नजर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर फेक है
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ नजर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर फेक है, जिसे एडिट कर बनाया गया है। वायरल तस्वीर में इंदिरा गांधी एक कार्यक्रम के दौरान कन्नड़ अभिनेता राजकुमार के साथ नजर आ रही हैं और इसी तस्वीर को एडिट कर नरेंद्र मोदी की तस्वीर को जोड़ दिया गया है।
- By: Abhishek Parashar
- Published: Sep 10, 2025 at 04:52 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स एक तस्वीर को शेयर कर रहे हैं। वायरल तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट हैं, जिसमें इंदिरा गांधी नजर आ रही हैं और इसी तस्वीर में सबसे पिछली कतार में कथित तौर पर नरेंद्र मोदी नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह दुर्लभ तस्वीर है, जिसमें नरेंद्र मोदी, इंदिरा गांधी के साथ दिख रहे हैं।
विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को गलत पाया। वायरल हो रही तस्वीर फेक है, जिसे एडिट कर तैयार किया गया है। ऑरिजिनल तस्वीर में इंदिरा गांधी, कन्नड़ अभिनेता राजकुमार समेत अन्य के साथ नजर आ रही हैं और इसमें नरेंद्र मोदी मौजूद नहीं थे।
क्या है वायरल?
सोशल मीडिया यूजर ‘@Podcast_Radhika’ ने वायरल तस्वीर (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा है, “बहुत खोजने के बाद ये तस्वीर निकाली हु। इस तस्वीर में बताओ कौन कौन से नेता है??”
सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर कई अन्य यूजर्स ने इस तस्वीर को समान और मिलते-जुलते दावे के साथ शेयर किया है।
पड़ताल
वायरल तस्वीर में इंदिरा गांधी के साथ नरेंद्र मोदी भी नजर आ रहे हैं। तस्वीर के ऑरिजिनल तस्वीर को ढूंढने के लिए हमने रिवर्स इमेज सर्च की मदद ली और सर्च में हमें यह तस्वीर thenewshamster.com की वेबसाइट पर लगी मिली। 24 अप्रैल 2023 की रिपोर्ट में इस तस्वीर में इंदिरा गांधी कन्नड़ अभिनेता राजकुमार के साथ नजर आ रही हैं।
कई अन्य सोशल मीडिया हैंडल पर हमें यह तस्वीर मिली, जिसमें इंदिरा गांधी एक कार्यक्रम के दौरान कन्नड़ अभिनेता राजकुमार और अन्य लोगों के साथ नजर आ रही है।
दोनों तस्वीरों को तुलनात्मक तरीके से देखने पर पता चलता है कि वायरल तस्वीर में जिस जगह नरेंद्र मोदी दिख रहे हैं, वहां कोई अन्य व्यक्ति मौजूद है।

इसके बाद वायरल वीडियो क्लिप को लेकर हमने कांग्रेस को करीब से देखने वाले वरिष्ठ पत्रकार (सोनिया, ए बायोग्राफी और 24 अकबर रोड के लेखक) रशीद किदवई से संपर्क किया। उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि यह तस्वीर फेक है।
नेहरू-गांधी परिवार और नरेंद्र मोदी से संबंधित अन्य वायरल दावों की फैक्ट चेक रिपोर्ट्स को यहां और यहां पढ़ा जा सकता है।
निष्कर्ष: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ नजर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर फेक है, जिसे एडिट कर बनाया गया है। वायरल तस्वीर में इंदिरा गांधी एक कार्यक्रम के दौरान कन्नड़ अभिनेता राजकुमार के साथ नजर आ रही हैं और इसी तस्वीर को एडिट कर नरेंद्र मोदी की तस्वीर को जोड़ दिया गया है।
- Claim Review : इंदिरा गांधी के साथ तस्वीर में नजर आ रहे नरेंद्र मोदी।
- Claimed By : X User-
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












