X
X

Fact Check : राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के वीडियो से की गई छेड़छाड़, दुष्प्रचार के साथ किया गया वायरल

वायरल वीडियो फर्जी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के एक पुराने वीडियो में से कुछ सेकंड के हिस्‍से के साथ छेड़छाड़ करके वायरल क्लिप तैयार की गई।

  • By: Ashish Maharishi
  • Published: Sep 15, 2025 at 04:35 PM
  • Updated: Sep 15, 2025 at 04:42 PM

नई दिल्‍ली (Vishvas News)। लोकसभा में विपक्ष के नेता व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का मजाक उड़ाते हुए सोशल मीडिया में एक वीडियो क्लिप की जा रही है। 17 सेकंड की इस क्लिप के साथ दावा किया जा रहा है कि जब एक पत्रकार ने राहुल गांधी से पोस्‍टर पीछे से दिखाने को कहा तो वो मुड़ गए और पत्रकारों को अपनी पीठ दिखाने लगे।

विश्‍वास न्‍यूज ने इससे पहले भी इस क्लिप की जांच की थी। दरअसल, वायरल वीडियो फर्जी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के एक पुराने वीडियो में से कुछ सेकंड के हिस्‍से के साथ छेड़छाड़ करके वायरल क्लिप तैयार की गई।

क्‍या हो रहा है वायरल

सबुक यूजर कानाराम चौधरी ने 15 सितंबर को एक क्लिप को पोस्‍ट करते हुए लिखा, “राहुल गांधी ने पोस्टर लांच किया …एक पत्रकार ने कहा जरा पोस्टर पीछे से भी दिखा दीजिए। राहुल गांधी पोस्टर मोड़ने के बजाय खुद ही पूरा मुड़ गया…।”

कई अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस वीडियो को मिलते-जुलते दावों के साथ साझा किया है। वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों ही लिखा गया है। इसका आर्काइव वर्जन यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज एक बार पहले भी 9 सितंबर 2022 को वायरल क्लिप की सच्‍चाई अपने पाठकों को बता चुका है। दरअसल उस वक्‍त वीडियो की जांच के लिए सबसे पहले इसके कई कीफ्रेम्‍स निकाले गए। फिर हमने इन्‍हें रिवर्स इमेज सर्च किया। हमें यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के एक्‍स हैंडल पर एक पोस्‍ट मिली। इसमें राहुल गांधी को ऐसी ही जैकेट पहने हुए देखा जा सकता है, जैसा कि वायरल क्लिप में है। इसे 19 जनवरी 2021 को पोस्‍ट किया गया। इस पर लिखा है- खेती का खून, तीन काले कानून।

इसी तरह एएनआई ने भी 19 जनवरी 2021 को एक तस्‍वीर को पोस्‍ट करते हुए लिखा कि राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में कृषि कानून को लेकर बुकलेट जारी की है।

पड़ताल के दौरान कांग्रेस के यूट्यूब चैनल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का पूरा वीडियो 19 जनवरी 2021 को अपलोड मिला। इसमें कृषि कानून को लेकर बुकलेट जारी की गई थी। इसमें 2.20 मिनट से 2.33 मिनट तक वायरल वीडियो के हिस्से को देखा जा सकता है। इसमें राहुल गांधी कह रहे हैं, ‘सी, कितने फेयर हैं हम लोग। इधर भी दिखाते हैं, उधर भी दिखाते हैं।‘ इसके बाद उन्होंने कहा, ‘बीजेपी होती तो ऐसे करती‘ और वह घूम जाते हैं। वायरल वीडियो में बीजेपी वाला वाक्य काट दिया गया है।

विश्‍वास न्‍यूज ने पिछली पड़ताल के दौरान कांग्रेस के यूपी प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी से बात की थी। उन्‍होंने बताया था कि राहुल गांधी के वीडियो को एडिट करके गलत दावे के साथ वायरल किया गया। राहुल गांधी ने कृषि कानून को लेकर बुकलेट जारी की थी।

पड़ताल के अंत में फर्जी पोस्‍ट करने वाले यूजर की जांच की गई। पता चला कि यूजर राजस्‍थान का रहने वाला है। इसे पांच हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्‍कर्ष : विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में वायरल पोस्‍ट फर्जी साबित हुई। राहुल गांधी के पुराने वीडियो के साथ छेड़छाड़ करके वायरल क्लिप तैयार की गई है।

  • Claim Review : रिपोर्टर के सवाल पर पीछे मुड़ गए राहुल गांधी
  • Claimed By : FB User Kanaram choudhary
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later