X
X

Fact Check : महिला के साथ वायरल हो रही राहुल गांधी की यह सेल्फी असली नहीं, AI निर्मित है

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा फर्जी है। सेल्फी लेते हुए महिला के साथ राहुल गांधी की यह फोटो असली नहीं है। इस तस्वीर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया गया है।

  • By: Umam Noor
  • Published: Sep 19, 2025 at 05:37 PM
  • Updated: Sep 19, 2025 at 06:01 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की एक तस्‍वीर काफी वायरल हो रही है। इसमें उन्‍हें एक युवती के साथ दिखाया गया है। दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी की वायरल सेल्‍फी मलेशिया यात्रा के वक्‍त की है। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा फर्जी है। सेल्फी लेते हुए महिला के साथ राहुल गांधी की यह फोटो असली नहीं है। इस तस्वीर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया गया है।

क्या है वायरल पोस्ट में?

थ्रेड यूजर ‘हिंदुशक्तिसेना’ ने 9 सितंबर को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “राहुल गांधी हिमाचल की आपदा और पंजाब की बाढ़ का नुकसान का जायजा लेने क्या मलेशिया गए हैं ?”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले वायरल तस्वीर को गौर से देखा। तस्वीर में हमें बालों और स्किन टोन में फर्क नजर आया, बैकग्राउंड धुंधला और असामान्य है। वहीं, राहुल गांधी की आंखों के आसपास की झुर्रियों को देखने से हमें इस फोटो के एआई से बने होने का संदेह हुआ।

इसी बुनियाद पर हमने अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाया और एआई डिटेक्शन हाइव मॉडरेशन की मदद से चेक किया। टूल ने इसके एआई से बने होने की संभावना 96.6 प्रतिशत जताई। 

हमने एक अन्य टूल अनडिक्टेबल डॉट एआई पर भी इसे चेक किया। इस टूल ने एआई निर्मित बताया है।

हमने तस्वीर को लेकर एआई एक्सपर्ट अजहर माचवे से  संपर्क किया। उनका कहना है कि तस्वीर को गौर से देखने परबहुत-सी कमियां पता चलती हैं, साफ तौर पर यह एआई तस्वीर है।

सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के मलेशिया दौरे से जुड़ी पोस्ट पिछले दिनों भी वायरल हुई थी, जिसकी जांच विश्वास न्यूज ने की है।  इससे संबंधित फैक्ट चेक रिपोर्ट्स विश्वास न्यूज की वेबसाइट पर पढ़ी जा सकती है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी की गर्लफ्रेंड और शादी को लेकर मीडिया में चर्चा रहती है। आजतक की वेबसाइट पर पब्लिश एक खबर में बताया गया, “बात है साल 2004 की। इंडिया टुडे के 11 दिसंबर 2017 के आर्टिकल (आर्काइव) के मुताबिक, उस समय राहुल ने अमेठी में कैंपेन के दौरान गर्लफ्रेंड होने की बात स्‍वीकारी थी….इन दोनों की ये कुछ तस्‍वीरें गूगल पर दिखती हैं. हालांकि इन्‍हें अंतिम बार 1999 क्रिकेट वर्ल्‍ड कप, लंदन में साथ देखा गया था।” 

अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले थ्रेड यूजर की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि यूजर ‘हिंदुशक्तिसेना’’ को 8 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वहीं, इस प्रोफाइल से विचारधारा प्रेरित पोस्ट शेयर की जाती हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा फर्जी है। सेल्फी लेते हुए महिला के साथ राहुल गांधी की यह फोटो असली नहीं है। इस तस्वीर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया गया है।

  • Claim Review : राहुल गांधी की वायरल सेल्‍फी मलेशिया यात्रा के वक्‍त की है।
  • Claimed By : थ्रेड यूजर ‘हिंदुशक्तिसेना’
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later