X
X

Fact Check : भारत में वांछित अपराधी जाकिर नाइक के साथ राहुल गांधी की तस्वीर असली नहीं, एआई निर्मित है

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा फर्जी है। यह तस्वीर विवादित जाकिर नाइक  और राहुल गांधी की असली तस्वीर नहीं है, इस फोटो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया गया है।

  • By: Umam Noor
  • Published: Sep 11, 2025 at 05:29 PM
  • Updated: Sep 11, 2025 at 05:33 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। भारत में वांछित अपराधी और अपने भड़काऊ भाषणों के कारण विवादों में रहने वाला जाकिर नाइक पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, पिछले दिनों आई खबरों के अनुसार, राहुल गांधी मलेशिया में थे। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को कथित तौर पर जाकिर नाइक के साथ बैठे हुए देखा जा सकता है। तस्वीर को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर असली है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा फर्जी है। यह तस्वीर राहुल गांधी और विवादित जाकिर नाइक की असली फोटो नहीं है। इस तस्वीर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया गया है।

क्या है वायरल पोस्ट में?

फेसबुक यूजर ‘एस पी राज यादव’ ने 10 सितंबर को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “मलेशिया में आतंकवादी जाकिर नाइक से मुलाकात कर एड्स बीमारी के बारे जानकरी लेते हुए।”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

 पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने वायरल तस्वीर को गौर से देखा। तस्वीर में हमें जाकिर नाइक की छः उंगलियां नजर आईं। वहीं, सभी के सलवटों और आँखों को देखने से हमें इस फोटो के एआई से बने होने का संदेह हुआ।

इसी बुनियाद पर हमने अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाया और एआई डिटेक्शन टूल्स साइट इंजन की मदद से चेक किया। टूल ने इसके एआई से बने होने की संभावना 95 प्रतिशत जताई।  

हमने एक अन्य टूल wasitai.com पर भी इसे चेक किया। इस टूल ने एआई निर्मित बताया है।

वायरल फोटो से जुड़ी पुष्टि के लिए हमने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया, “राहुल गांधी जी के खिलाफ बीजेपी आईटी सेल द्वारा लगातार साजिश रची जा रही हैं। उपरोक्त पोस्ट और फोटो दोनों झूठी है।”

सोशल मीडिया पर जाकिर नाइक से जुड़ी पोस्ट वायरल होती रहती हैं, जिनकी जांच विश्वास न्यूज ने की है।  इससे संबंधित फैक्ट चेक रिपोर्ट्स विश्वास न्यूज की वेबसाइट पर पढ़े जा सकते हैं।

अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि यूजर ‘एस पी राज यादव’ को 12 हजार लोग फॉलो करते हैं। वहीं, इस प्रोफाइल से विचारधारा प्रेरित पोस्ट शेयर की जाती हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा फर्जी है। यह तस्वीर राहुल गांधी और विवादित जाकिर नाइक की असली फोटो नहीं है। इस तस्वीर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया गया है।

  • Claim Review : राहुल गांधी ने जाकिर नाइक से मुलाकात की है।
  • Claimed By : FB User- S P Raj Yadav
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later