Fact Check : प्रधानमंत्री योजना के नाम पर नहीं दिया जा रहा है 2000 का भत्ता, Fake है वायरल पोस्ट
विश्वास न्यूज ने विस्तार से इसकी जांच की। यह दावा फर्जी साबित हुआ। केंद्र सरकार की ओर से सभी नागरिकों को प्रधानमंत्री योजना के तहत दो हजार का भत्ता देने का कोई एलान नहीं किया गया है।
- By: Ashish Maharishi
- Published: Oct 7, 2025 at 12:51 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि सभी नागरिकों को प्रधानमंत्री योजना के तहत दो हजार का भत्ता दिया जा रहा है। विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। यह फर्जी साबित हुई।
विश्वास न्यूज ने विस्तार से इसकी जांच की। यह दावा फर्जी साबित हुआ। केंद्र सरकार की ओर से सभी नागरिकों को प्रधानमंत्री योजना के तहत दो हजार का भत्ता देने का कोई एलान नहीं किया गया है। साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसी पोस्ट से यूजर्स को सावधान रहना चाहिए, क्योंकि यूजर्स के डेटा चोरी करने और फिर धोखाधड़ी करने के मकसद से ऐसी पोस्ट वायरल की जाती है।
क्या हो रहा है वायरल ?
GOV Service नाम के एक फेसबुक पेज ने एक लिंक को पोस्ट करते हुए दावा किया कि सभी नागरिकों को प्रधानमंत्री योजना के तहत दो हजार का भत्ता दिया जा रहा है।

वायरल पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों ही लिखा गया है। इसे सच मानकर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं। पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।
पड़ताल
विश्वास न्यूज ने पड़ताल की शुरुआत वायरल पोस्ट में दिए गए लिंक से की गई। किसी भी सरकरी वेबसाइट के यूआरएल के अंत में gov.in होता है, जबकि यहां दी गई वेबसाइट के अंत में डॉट कॉम है। इसी से साफ हो जाता है कि वायरल पोस्ट में कुछ गड़बड़ है।वायरल लिंक को हमने whois के माध्यम से सर्च किया। हमें पता चला कि इस लिंक का भारत से कोई संबंध ही नहीं है।

जांच को आगे बढ़ाते हुए गूगल ओपन सर्च टूल का इस्तेमाल किया। संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया गया। हमें वायरल दावे से जुड़ी कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली, जिसमें इस बात का जिक्र हो कि सरकार सभी को दो हजार रुपए का भत्ता दे रही है।
विश्वास न्यूज ने जांच के दौरान साइबर एक्सपर्ट चातक वाजपेयी से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि वायरल पोस्ट फर्जी है। यूजर की जानकारी और फिर उनके साथ फ्रॉड के मकसद से ऐसी पोस्ट तैयार की जाती है। वाजपेयी ने सलाह दी कि अपनी निजी जानकारियों को सुरक्षित रखने के लिए कभी भी ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए।
विश्वास न्यूज समय-समय पर ऐसी वायरल पोस्ट की सच्चाई अपने पाठकों के सामने लाता रहा है। इन पड़ताल को यहां क्लिक करके पढ़ा जा सकता है।
निष्कर्ष : प्रधानमंत्री योजना के तहत दो हजार का भत्ता देने का दावा कर रही पोस्ट फर्जी साबित हुई। ऐसी पोस्ट का मकसद यूजर्स की निजी जानकारी इकट्ठा करके उनके साथ फ्रॉड करना होता है। इसलिए एक्सपर्ट ऐसी किसी भी पोस्ट पर क्लिक नहीं करने की सलाह देते हैं।
- Claim Review : सभी नागरिकों को प्रधानमंत्री योजना के तहत दो हजार का भत्ता
- Claimed By : FB Page GOV Service
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












