Fact Check: आप नेता राखी बिड़लान का एडिटेड वीडियो गलत दावे के साथ हुआ वायरल
पीएम मोदी के सामने राखी बिड़लान के उन्हीं की आलोचना करने का दावा गलत है। असल में वायरल वीडियो एडिटेड है और पुराना है। साल 2020 में राखी बिड़लान ने दिल्ली विधानसभा में पीएम मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। उस दौरान अमित शाह और पीएम मोदी वहां मौजूद नहीं थे। वीडियो को एडिट कर बाद में दोनों को वीडियो में जोड़ा गया है।
- By: Pragya Shukla
- Published: Nov 7, 2025 at 05:49 PM
- Updated: Nov 7, 2025 at 05:58 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी की नेता और मंगोलपूरी से पूर्व विधायक राखी बिड़लान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में राखी बिड़लान को बीजेपी और पीएम मोदी पर तंज कसते हुए देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के सामने उन पर तंज कसा।
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि पोस्ट में किया जा दावा गलत है। असल में वायरल वीडियो एडिटेड है और पुराना है। साल 2020 में राखी बिड़लान ने दिल्ली विधानसभा में पीएम मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। उस दौरान अमित शाह और पीएम मोदी वहां मौजूद नहीं थे। वीडियो को एडिट कर बाद में दोनों को वीडियो में जोड़ा गया है। राखी
क्या हो रहा है वायरल?
फेसबुक यूजर ‘Anuj Kumar’ ने 1 नवंबर 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “एक चाय वाला वोट के अधिकार से सीधे प्रधानमंत्री बन जाता है।”
पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल
वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो के कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। वीडियो हमें ‘आम आदमी पार्टी’ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 14 मार्च 2020 को शेयर किया गया था। मौजूद जानकारी के मुताबिक, वीडियो दिल्ली विधानसभा का है। वायरल वीडियो वाले हिस्से को 2.28 मिनट से सुना जा सकता है। असली वीडियो में देखा जा सकता है कि विधानसभा में मौजूद अन्य नेता उन्हें रोकते हैं और वहां पर पीएम मोदी और अमित शाह मौजूद नहीं होते हैं।
हमें असली वीडियो ‘City Headlines’ और ‘The Print’ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी अपलोड हुआ मिला।
पड़ताल के दौरान हमें पीएम मोदी का वीडियो उन्हीं के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 6 फरवरी 2025 को शेयर किया गया था। मौजूद जानकारी के मुताबिक, वीडियो राज्यसभा में बजट सेशन के दौरान का है। इसी वीडियो के कुछ हिस्सों को एडिट कर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।
गृह मंत्री अमित शाह का वीडियो हमें पीटीआई न्यूज के आधिकारिक अकाउंट पर मिला। वीडियो को 20 अगस्त 2025 को शेयर किया गया था। मौजूद जानकारी के मुताबिक, वीडियो लोकसभा में हुई एक चर्चा का है।
आप नेता राखी बिड़लान के बारे में सर्च करने पर हमने पाया कि उन्होंने साल 2025 में मादीपुर सीट से दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ा था और इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
अधिक जानकारी के लिए हमने दिल्ली में आप को कवर करने वाले दैनिक जागरण के संवाददाता वीके शुक्ला से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल वीडियो पुराना है और एडिटेड है। यूजर ने प्रोफाइल पर खुद को दिल्ली का रहने वाला बताया है।
अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 87 हजार लोग फॉलो करते हैं।
निष्कर्ष: विश्वास न्यज ने अपनी पड़ताल में पाया कि पीएम मोदी के सामने राखी बिड़लान के उनकी आलोचना करने का दावा गलत है। असल में वायरल वीडियो एडिटेड है और पुराना है। साल 2020 में राखी बिड़लान ने दिल्ली विधानसभा में पीएम मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। उस दौरान अमित शाह और पीएम मोदी वहां मौजूद नहीं थे। वीडियो को एडिट कर बाद में दोनों को वीडियो में जोड़ा गया है।
- Claim Review : राखी बिलड़ना ने संसद में पीएम मोदी के सामने उन्हीं की आलोचना की।
- Claimed By : FB User Anuj Kumar
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












