X
X

Fact Check: बिहार चुनाव के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम से फर्जी बयान हुआ वायरल

गृह मंत्री अमित शाह के नाम से वायरल बयान फर्जी है। दुष्रचार की मंशा से गृह मंत्री अमित शाह के नाम से फर्जी और फेक बयान वायरल किया जा रहा है। उन्होंने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है। एनडीटीवी न्यूज का ग्राफिक एडिटेड है। असली ग्राफिक में अमित शाह को जो बयान मौजूद है उसमें वो कह रहे हैं कि बिहार की जनता जागरूक है।

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Nov 5, 2025 at 03:11 PM
  • Updated: Nov 5, 2025 at 03:34 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए प्रचार थम चुका है। विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 6 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग होगी। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम से एक कथित बयान तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, पोस्ट में एनडीटीवी न्यूज के ग्राफिक का इस्तेमाल करते हुए दावा किया जा रहा है कि अमित शाह ने कहा है कि सभी पार्टी के कार्यकर्ता हमारे राशन पर पल रहे हैं।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में वायरल दावा गलत पाया। दुष्प्रचार की मंशा से गृह मंत्री अमित शाह के नाम से फर्जी और फेक बयान वायरल किया जा रहा है। उन्होंने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है। एनडीटीवी न्यूज का ग्राफिक  एडिटेड है। असली ग्राफिक  में अमित शाह का जो बयान मौजूद है उसमें वो कह रहे हैं कि बिहार की जनता जागरूक है।

क्या हो रहा है वायरल?

फेसबुक यूजर ‘Santosh Chaudhary’ ने 3 नवंबर 2025 को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “क्या ये कहना सही है……गृहमंत्री अमित शाह का बयान — “सोशल मीडिया पर जो भी कार्यकर्ता हैं, किसी भी पार्टी के हों, वो हमारे 5 किलो राशन से ही पल रहे हैं!” अब सवाल ये है कि क्या सरकार अब लोकतंत्र के सशक्त आवाज़ों को भी “राशन कार्ड” से तौलने लगी है? क्या जनता की राय और आलोचना भी अब पेट भरने की कीमत पर मिलेगी?”

पोस्ट पर लिखा है, “सोशल मीडिया पर जो भी कार्यकर्ता हैं किसी भी पार्टी के हो “वो हमारे 5 किलों राशन से ही “पल रहे हैं!! अमित शाह गह मंत्री।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली। अमित शाह देश के गृह मंत्री हैं। ऐसे में उन्होंने अगर सच में इस तरह का कोई बयान दिया होता, तो उससे जुड़ी कोई न कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट जरूर मौजूद होती।

ग्राफिक पर एनडीटीवी का लोगो लगा हुआ है। ऐसे में हमने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए एनडीटीवी की वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगालना शुरू किया। हमें असली ग्राफिक आधिकारिक एक्स अकाउंट पर 1 नवंबर 2025 को शेयर हुआ मिला। असली ग्राफिक पर लिखा है, “राजनीतिक रूप से बिहार सबसे ज्यादा जागरूक प्रदेश में से एक है, बिहार की जनता असली मुद्दों को जानती है -अमित शाह, गृह मंत्री।” मौजूद जानकारी के मुताबिक, पटना में एनडीटीवी के एक कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही थी। 

दोनों ग्राफिक के अंतर को साफ तौर पर देखा जा सकता है। दोनों के फॉन्ट अलग-अलग है। वायरल ग्राफिक में भाषा की कमियों को भी देखा जा सकता है। 

जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने एनडीटीवी के कार्यक्रम के बारे में सर्च करना शुरू किया। हमें इस कार्यक्रम का वीडियो एक नवंबर 2025 को एनडीटीवी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड हुआ मिला। वीडियो में हमें कहीं पर भी अमित शाह का यह बयान नहीं मिला।

अधिक जानकारी के लिए हमने हमने बीजेपी प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री से संपर्क किया। उन्होंने वायरल बयान को फर्जी बताया है। साथ ही उनका कहना है कि अमित शाह की छवि को खराब करने के मकसद से इस तरह की पोस्ट को वायरल किया जा रहा है।

अंत में हमने फर्जी बयान को शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को पांच हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। यूजर ने प्रोफाइल पर खुद को उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि गृह मंत्री अमित शाह के नाम से वायरल बयान फर्जी है। दुष्रचार की मंशा से गृह मंत्री अमित शाह के नाम से फर्जी और फेक बयान वायरल किया जा रहा है। उन्होंने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है। एनडीटीवी न्यूज का ग्राफिक एडिटेड है। असली ग्राफिक में अमित शाह को जो बयान मौजूद है उसमें वो कह रहे हैं कि बिहार की जनता जागरूक है।

  • Claim Review : अमित शाह ने कहा है कि सभी पार्टी के कार्यकर्ता हमारे राशन पर पल रहे हैं।
  • Claimed By : FB User Santosh Chaudhary
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later