X
X

Fact Check: बिहार चुनाव से संबंधित नहीं है रसगुल्लों को नष्ट करते युवकों की तस्वीर 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि रसगुल्लों को गड्ढे में डालते युवकों की वायरल तस्वीर साल 2020 की सिरसा की है, जब छापेमारी के दौरान खराब गुणवत्ता की वजह से मिठाइयों को नष्ट कराया गया था। उसी पुरानी फोटो को अब हालिया बताकर बिहार चुनाव से जोड़कर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आने के बाद सोशल मीडिया के अलग-अलग प्‍लेटफॉर्म्‍स पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में दो युवकों को गड्ढे में रसगुल्ले फेंकते देखा जा सकता है। इस फोटो को हालिया बिहार चुनाव से जोड़कर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि चुनाव हारने के बाद राजद नेता ने गड्ढे में रसगुल्लों को डलवा दिया।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को फर्जी पाया। वायरल तस्वीर का बिहार चुनाव से कोई संबंध नहीं है। असल में यह फोटो साल 2020 की हरियाणा के सिरसा की है, जब छापेमारी के दौरान खराब गुणवत्ता की वजह से मिठाइयों को नष्ट कराया गया था। उसी फोटो को अब बिहार चुनाव से जोड़कर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है।  

क्या है वायरल पोस्ट?

फेसबुक यूजर ᎷᏗᏁᎥᏕᏂ Ꮶ ने 16 नवंबर 2025 को फोटो को शेयर (आर्काइव लिंक) किया है। कैप्शन लिखा है,”रसगुल्ले को दफ़न कर दिया लेकिन गरीबों को नहीं खिलाया क्योंकि RJD के बाहुबली नेता चुनाव हार गए, #biharelection2025″

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस फोटो को समान दावे के साथ शेयर किया है।

पड़ताल

वायरल तस्वीर की पड़ताल के लिए हमने गूगल लेंस का इस्तेमाल किया। हमें फोटो से जुड़ी खबर अमर उजाला की वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 10 नवंबर 2020 को प्रकशित किया गया है। दी गई जानकारी के अनुसार, “मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व फूड एंड सेफ्टी विभाग ने शहर के दो स्थानों पर छापा मारा। इस दौरान रंगड़ी रोड स्थित तेल गोदाम व कंगनपुरा रोड़ स्थित राम गली में श्री राधे रसगुल्ला प्लांट से सैंपल लिए गए। जिन्हें जांच के लिए लेबोरेटरी  में भेजे जाएंगे। साथ ही रसगुल्ला फैक्टरी से खराब मिले एक क्विंटल मिठाइयों को नष्ट करा दिया गया।” तस्वीर में इसे सिरसा का बताया गया है।

वायरल तस्वीर से जुड़ा वीडियो सिरसा ब्रेकिंग (Sirsa Breaking) नाम के वेरिफाइड फेसबुक पेज पर मिला। 10 नवंबर 2020 को अपलोड वीडियो में तस्वीर में दिख रहे दोनों युवकों को देखा जा सकता है। वीडियो को सिरसा का बताया गया है।

वायरल तस्वीर से जुड़ी जानकारी दैनिक जागरण की एक खबर में मिली। 11 नवंबर 2020 को प्रकशित खबर में बताया गया,”सीएम फ्लाइंग, सीआइडी व खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने दो जगहों पर रेड मारी। जिसमें कंगनपुर रोड पर देवीलाल पार्क के निकट गली में स्थित रसगुल्ला प्लांट में पहुंचकर मिठाइयों के सैंपल लिये। इस दौरान प्लांट में टीन व बड़े पतीलों में भरे रसगुल्ले, गुलाब जामुन इत्यादि में कीड़े व मच्छर-मक्खी मिलने पर करीब एक क्विटल मिठाई को गड्ढा खोदकर नष्ट करवा दिया।”

वायरल वीडियो से जुड़ी अन्य खबर यहां देखें।  

हमने फोटो को दैनिक जागरण सिरसा के जिला इंचार्ज सनमीत सिंह के साथ शेयर किया। उनका कहना है कि फोटो हाल-फिलहाल की नहीं है। यह तस्वीर पुरानी है और सिरसा की है।

अंत में हमने फोटो को शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को करीबन 9 हजार लोग फेसबुक पर फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि रसगुल्लों को गड्ढे में डालते युवकों की वायरल तस्वीर साल 2020 की सिरसा की है, जब छापेमारी के दौरान खराब गुणवत्ता की वजह से मिठाइयों को नष्ट कराया गया था। उसी पुरानी फोटो को अब हालिया बताकर बिहार चुनाव से जोड़कर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : चुनाव हारने के बाद राजद नेता ने गड्ढे में रसगुल्लों को डलवा दिया।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर -ᎷᏗᏁᎥᏕᏂ Ꮶ
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later