X
X

Fact Check: AI निर्मित है बरेली में नदी में ट्रेन गिरने के दावे से वायरल वीडियो 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि बरेली में ट्रेन के डिब्बों का नदी में गिरने का वायरल वीडियो वास्तविक नहीं, बल्कि एआई क्रिएटेड है। वीडियो को असली समझकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल किया जा रहा है, जिसमें एक ट्रेन पुल पार करते हुए पटरी से उतर जाती है और उसके तीन डिब्बे नदी में गिर जाते हैं। कुछ यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि यह हादसा उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ है, जहां एक ट्रेन के तीन डिब्बे रामगंगा नदी में गिर गए।

विश्वास न्यूज की जांच में वायरल किया जा रहा दावा फर्जी निकला। पड़ताल में पता चला कि ट्रेन गिरने का यह वीडियो असली नहीं है। वायरल वीडियो को एआई की मदद से बनाया गया है। जिसे अब असली घटना बताकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में?

इंस्टाग्राम यूजर firstpostnow_official ने 17 नवंबर 2025 को वीडियो को पोस्ट (आर्काइव लिंक) किया है। इसके साथ में कैप्शन लिखा है, ‘रेली में दिल दहला देने वाला हादसा!

चलती ट्रेन का बैलेंस बिगड़ा और कुछ ही सेकंड में पटरी छोड़कर रामगंगा नदी में समा गई देखकर रोंगटे खड़े हो जाएँ!’

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस वीडियो को असली घटना बताकर शेयर किया है।

पड़ताल

वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने बरेली ट्रेन हादसे को लेकर गूगल पर सर्च किया। सर्च करने पर हमें वायरल वीडियो से जुड़ी कोई भी मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली।

यहां से हमने जांच को आगे बढ़ाया। हमने वीडियो के कई कीफ्रेम्स निकाले और उन्हें गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। हमें वीडियो anmolbohraa नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर मिला। वीडियो को 16 नवंबर 2025 को शेयर किया गया है। वीडियो का कैप्शन लिखा हुआ है,जिसके अनुसार वीडियो एआई निर्मित है।’

हमने अनमोल बोहरा के अकाउंट को चेक किया। यहां हमें एआई निर्मित कई वीडियो मिले।

हमने एआई डिटेक्‍शन टूल्स हाइव मॉडरेशन की मदद से वीडियो को स्कैन किया। हाइव मॉडरेशन टूल ने 99.4 फीसदी तक वीडियो के एआई से बने होने की संभावना जताई।

हमने स्क्रीनशॉट को decopy.ai की मदद से सर्च किया। टूल एनालिसिस बताती है कि यह वायरल वीडियो 100 फीसदी एआई की मदद से बनाई गई है।

हमने स्क्रीनशॉट को एक अन्य टूल, साइट इंजन की मदद से भी सर्च किया। इस टूल ने 79 फीसदी तक स्क्रीनशॉट के एआई की मदद से बने होने की संभावना जताई।

हमने वीडियो को एआई एक्सपर्ट अजहर माचवे के साथ शेयर किया। उन्होंने कहा कि वीडियो में दिख रही ट्रेन और नदी को देखकर साफ पता चलता है कि यह वीडियो वास्तविक नहीं है। इसे एआई से बनाया गया है। हादसे के बाद भी लोग भाग नहीं रहे, वही खड़े हैं। इससे साफ है कि वीडियो असली नहीं है।

अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले यूजर को स्कैन किया। पता चला कि यूजर को 5 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि बरेली में ट्रेन के डिब्बों का नदी में गिरने का वायरल वीडियो वास्तविक नहीं, बल्कि एआई क्रिएटेड है। वीडियो को असली समझकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : नदी में गिरती ट्रेन का यह वीडियो बरेली का है।
  • Claimed By : इंस्टाग्राम यूजर -firstpostnow_official
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later