X
X

Fact Check: रोड क्रॉस करते हाथियों का यह वीडियो कर्नाटक का नहीं, असम का है

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि सड़क पार करते हाथियों का वायरल वीडियो कर्नाटक के हासन का नहीं, बल्कि असम के गोलाघाट जिले के नुमालीगढ़ का है। वायरल दावा भ्रामक है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ हाथियों  को एक शहरी इलाके में सड़क क्रॉस करते  हुए देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह कर्नाटक के हासन का है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा भ्रामक है। असल में वायरल वीडियो असम का है, कर्नाटक का नहीं।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर Salsa Fortynine ने 20 नवंबर 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए अंग्रेजी में कैप्शन लिखा जिसका अनुवाद है: “सकलेशपुर टाउन, हासन डिस्ट्रिक्ट, कर्नाटक। हाथियों का एक बहुत बड़ा झुंड, जिसमें कुछ बेबी एलिफेंट भी शामिल हैं, एक जंगल/कॉफी एस्टेट एरिया से दूसरे जंगल/कॉफी एस्टेट एरिया में जा रहा है। यहां तक कि कॉफी प्लांटेशन डिस्ट्रिक्ट के कस्बों में भी हाथियों का खतरा होने लगा है या वे हाथियों के साथ का मजाक कर रहे हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसे कैसे देखते हैं।।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो के कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज से सर्च किया। हमें वायरल वीडियो से जुड़ी एक रिपोर्ट News18 असमिया और नॉर्थ ईस्ट की 13 नवंबर 2025 की एक रिपोर्ट मिली, जिसमें यह वीडियो एम्बेड किया गया था। रिपोर्ट में वीडियो को असम के गोलाघाट जिले के नुमालीगढ़ का बताया गया।

कीवर्ड से सर्च करने पर हमें यह वीडियो कई यूट्यूब चैनल पर असम का बताते हुए 13 और 14 नवंबर को अपलोड मिला।

इन सभी ख़बरों में इस वीडियो को असम में नेशनल हाईवे 39, मरंगी सर्कल ऑफिस के पास का बताया गया था। गूगल मैप्स की मदद से ढूंढ़ने पर हमें यह लोकेशन मिल गई। यह लोकेशन वायरल वीडियो से बिल्कुल  मिलती हुई थी।

पुष्टि के लिए हमने असम के पत्रकार रंगमन दास से संपर्क किया। उन्होंने भी जगह की पुष्टि करते हुए वीडियो को असम का बताया।

इसके बाद हमने कीवर्ड्स की मदद से ढूंढा कि क्या हाल-फिलहाल में कर्नाटक के हासन ज़िले के सकलेशपुर में हाथियों की आवाजाही पर ऐसी कोई खबर आई है? हमें ऐसी किसी हालिया घटना की कोई जानकारी नहीं मिली।

अंत में हमने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर Salsa Fortynine को फेसबुक पर 3 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।  

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि सड़क पार करते हाथियों का वायरल वीडियो कर्नाटक के हासन का नहीं, बल्कि असम के गोलाघाट जिले के नुमालीगढ़ का है। वायरल दावा भ्रामक है।

  • Claim Review : रोड क्रॉस करते हाथियों का यह वीडियो कर्नाटक का है
  • Claimed By : Facebook User Salsa Fortynine
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later