X
X

Fact Check: तेजस्वी यादव के समर्थन में विराट कोहली ने नहीं दिया यह बयान, वायरल पोस्ट फर्जी

तेजस्वी यादव के समर्थन में विराट कोहली का वायरल बयान फर्जी साबित हुआ। 

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनता दल को मिली हार के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने आरजेडी की हार के बाद बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का समर्थन किया है। 

विश्‍वास न्‍यूज ने जांच की तो पता चला कि विराट कोहली ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। वायरल पोस्ट फेक है।

क्या हो रहा है वायरल?

इंस्टाग्राम यूजर ‘cricketagain12’ ने 23 नवंबर 2025 को वायरल पोस्ट को शेयर किया है। पोस्ट पर लिखा है, विराट कोहली ने कहा – ये हार तेजस्वी यादव या राहुल गांधी की नहीं है बल्कि ये हार उन बिहारवासियों का है जो बिहार के बाहर अपने घर परिवार को छोड़कर कमाने जाते है, ये हार उन युवाओं का है जो रोजगार के लिए दर-दर के ठोकरें खाते हैं।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

इसी तरह विराट कोहली के नाम पर अन्य बयान भी वायरल हो रहे हैं।

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की जांच के लिए हमने कीवर्ड से इस बारे में गूगल पर सर्च किया, लेकिन ऐसी कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली, जिससे वायरल दावे की पुष्टि हो सके।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने एक्स एडवांस सर्च की मदद ली। हमने विराट कोहली के एक्स हैंडल पर इस बयान को कीवर्ड से सर्च किया, लेकिन यहां पर भी हमें ऐसी कोई पोस्ट नहीं मिली।

हमने विराट कोहली के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट को भी चेक किया, लेकिन हमें वहां भी ऐसी कोई भी पोस्ट नहीं मिली, जिससे वायरल दावे के बारे में जानकारी मिल सके।

विराट कोहली के फेसबुक अकाउंट को खंगालने पर भी हमें वायरल दावे से संबंधित कोई पोस्ट नहीं मिली।

अधिक जानकारी के लिए हमने स्पोर्ट्स एनालिस्ट, जर्नलिस्ट और कमेंटेटर सैयद हुसैन से संपर्क किया। हमने वायरल पोस्ट को उनके साथ शेयर किया। उन्होंने पोस्ट को फर्जी बताया।

गौरतलब है कि बिहार चुनाव 2025 के परिणामों की घोषणा 14 नवंबर को हुई थी। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, बिहार चुनाव में भाजपा को 89 और जदयू को 85 सीटें मिली हैं, जबकि राजद को 25 और कांग्रेस को 6 सीटें मिली हैं।

अंत में हमने फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर के इंस्टाग्राम अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 38.3 हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में तेजस्वी यादव के समर्थन में विराट कोहली का वायरल बयान फर्जी साबित हुआ। 

  • Claim Review : विराट कोहली ने किया तेजस्वी यादव का समर्थन।
  • Claimed By : Inst User cricketagain12
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later