X
X

Fact Check: इथियोपिया में ज्‍वालामुखी फटने के हवाले से वायरल हो रहा वीडियो AI है

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह वीडियो असली नहीं है। इथियोपिया में ज्वालामुखी फटने के हवाले से वायरल हो रहा वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार किया है।

  • By: Umam Noor
  • Published: Nov 29, 2025 at 04:49 PM
  • Updated: Nov 29, 2025 at 05:33 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। अफ्रीकी देश इथियोपिया में 23 नवंबर को ज्वालामुखी फटने के बाद कई देशों के आसमान में राख का गुबार दिखा। इसी घटना से जोड़कर सोशल मीडिया पर अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तेजी से लावा फटता दिख रहा है। कई यूजर्स इस वीडियो को सच मानकर शेयर कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह वीडियो असली नहीं है। इथियोपिया में ज्वालामुखी फटने के हवाले से वायरल हो रहा वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार किया है।

क्‍या हो रहा है वायरल ?

इंस्‍टाग्राम हैंडल ‘Dr Nisar 4hmed’ ने 27 नवंबर को एक वीडियो को अपलोड करते हुए लिखा, “इथियोपिया का प्राचीन हाइली गुब्बी ज्वालामुखी 1200 साल बाद फटा। प्रकृति का ये अदभुत और डरावना रूप।”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने वायरल वीडियो को गौर से देखा। वीडियो में हमें गुबार की क्लियरिटी और लावा फटना बहुत ज्यादा साफ नजर आया। जिससे हमें इस वीडियो के एआई से बने होने का अंदेशा हुआ।

जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने वीडियो को हाइव मॉडरेशन टूल की मदद से चेक किया। इस टूल ने एआई से बने होने की संभावना 99.3 जताई है।

इसी तरह हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट को साइट इंजन टूल से भी चेक किया। इस टूल ने स्क्रीनशॉट को 99 फीसद एआई से बना हुआ बताया है।

एआई तस्वरों की जांच करने वाले टूल decopy पर भी हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट को अपलोड किया। यहां इसके 93 फीसदी एआई से बने होने की संभावना बताई है।

वायरल वीडियो से जुड़ी पुष्टि के लिए हमने एआई एक्सपर्ट अजहर माचवे के साथ संपर्क किया। उन्होंने बताया, “वीडियो में कई ऐसे तकनीकी संकेत दिख रहे हैं, जो साफ बताते हैं कि यह असली नहीं है। लावा के बहाव का मूवमेंट असली ज्वालामुखी विस्फोट से मेल नहीं खा रहा है। यह एआई निर्मित वीडियो है।”

इसके बाद हमने न्यूज सर्च करते हुए इथियोपिया में फटे ज्‍वालामुखी के बारे में सर्च किया। बीबीसी की खबर के अनुसार, “इथियोपिया के अफार क्षेत्र में स्थित हायली गुब्बी ज्वालामुखी रविवार की सुबह फट गया था। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इससे आसपास के गाँवों पर धूल की परत जम गई। स्मिथसोनियन संस्थान के ग्लोबल वोल्कैनिज़्म प्रोग्राम के अनुसार, पिछले 12,000 वर्षों में हायली गुब्बी ज्वालामुखी के विस्फोट का यह पहला मामला है।”

अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले इंस्टाग्राम यूजर ‘Dr Nisar 4hmed’ की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि यूजर को एक लाख से ज्यादा यूजर फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह वीडियो असली नहीं है। इथियोपिया में ज्वालामुखी फटने के हवाले से वायरल हो रहा वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार किया है।

  • Claim Review : इथियोपिया में ज्‍वालामुखी फटने का वीडियो।
  • Claimed By : FB User- Dr Nisar 4hmed
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later