X
X

Fact Check: पाकिस्तान की संसद में गधे के घुसने का वायरल वीडियो AI निर्मित

पाकिस्तान के संसद में गधे के आने के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वीडियो किसी असली घटना का नहीं, बल्कि एआई की मदद से बनाया गया है। 

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Dec 6, 2025 at 01:55 PM
  • Updated: Dec 6, 2025 at 03:09 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर संसद में घुसते हुए एक गधे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वीडियो पाकिस्तान की संसद का है, जहां पर एक गधा घुस आया। यूजर्स इस वीडियो को असली घटना का समझकर वायरल कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। वीडियो किसी असली घटना का नहीं, बल्कि एआई की मदद से बनाया गया है। 

क्या हो रहा है वायरल?

फेसबुक यूजर ‘Laal Singh Koranga’ ने 5 दिसंबर 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “पाकिस्तान के संसद में गधा आ गया। बाकी आप समझ लो।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

न्यूज18 (आर्काइव लिंक), एबीपी न्यूज (आर्काइव लिंक) और जनसत्ता (आर्काइव लिंक) ने भी इस वीडियो को असली घटना का समझकर प्रकाशित किया है।

पड़ताल 

वायरल वीडियो के बारे में जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली। 

हमने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए वीडियो को गौर से देखा। हमने पाया कि वीडियो में नजर आ रहे लोगों के हाथ-पैर की बनावट काफी अजीब है। ऐसे में हमें वीडियो के एआई होने का संदेह हुआ। 

हमने एआई डिटेक्शन टूल का इस्तेमाल किया। हमने वीडियो को ‘हाइव मॉडरेशन’ टूल पर अपलोड कर सर्च किया। टूल ने वीडियो के 96 फीसदी तक एआई से बने होने की संभावना जताई।

हमने वीडियो के कीफ्रेम निकाल कर उन्हें अन्य टूल ‘Decopy’ और ‘Undetectable’ पर सर्च किया। दोनों ही टूल्स ने वीडियो के कीफ्रेम को एआई की मदद से बने होने की संभावना जताई।

अधिक जानकारी के लिए हमने एआई और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी में काम कर रहे रिसर्चर अजहर माचवे से संपर्क किया। गधा जब टेबल के पास भागकर आता है। उसके पैरों की बनावट बदल-सी जाती है। साथ ही वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग उछल रहे हैं। इन्हीं सबसे पता चलता है कि वीडियो को एआई की मदद से बनाया है। 

हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। हमें वायरल वीडियो @arabianspeed1 नाम के टिक टॉक अकाउंट पर मिला। हमने वीपीएन की मदद से टिक टॉक पर इस अकाउंट के बारे में सर्च किया। हमने पाया कि यूजर इसी तरह के एआई वीडियो को सर्च करता है। उसने इस वीडियो को भी अपने अकाउंट पर शेयर किया हुआ है और इसे एआई निर्मित बताया है। 

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर एक खास विचारधारा से जुड़ी पोस्ट्स को शेयर करता है। यूजर ने प्रोफाइल पर खुद को उत्तराखंड का रहने वाला बताया है। यूजर को 8.8 हजार लोग फॉलो करते हैं। 

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि पाकिस्तान के संसद में गधे के आने के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वीडियो किसी असली घटना का नहीं, बल्कि एआई की मदद से बनाया गया है। 

  • Claim Review : पाकिस्तान की संसद में गधा घुसा।
  • Claimed By : FB User Laal Singh Koranga
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later