X
X

Fact Check: महात्‍मा गांधी को लेकर सांप्रदायिक पोस्‍ट वायरल, वैश्‍य परिवार में हुआ था महात्‍मा गांधी का जन्‍म

महात्‍मा गांधी का जन्‍म एक वैश्‍य परिवार में हुआ था। उनका पूरा नाम मोहन दास करम चंद्र गांधी था।

  • By: Ashish Maharishi
  • Published: Dec 12, 2025 at 02:27 PM
  • Updated: Dec 12, 2025 at 02:52 PM

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। देश के राष्ट्रपिता महात्‍मा गांधी से जुड़ी एक सांप्रदायिकता से भरी एक पोस्‍ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें महात्‍मा गांधी के जन्‍म का नाम मोहम्‍मद अली सालार गाजी बताते हुए उनकी आलोचना की गई। इस पोस्‍ट को सच समझकर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं।

विश्‍वास न्‍यूज ने विस्‍तार से इसकी जांच की। यह पोस्‍ट सांप्रदायिक और आपत्तिजनक साबित हुई। महात्‍मा गांधी का जन्‍म गुजरात के वैश्‍य परिवार में हुआ था। उनका नाम मोहन दास करमचंद गांधी था।

क्‍या हो रहा है वायरल

फेसबुक यूजर मुकेश ने 12 दिसंबर को महात्‍मा गांधी की एक पुरानी तस्‍वीर का इस्‍तेमाल करते हुए एक पोस्‍ट किया। इसके ऊपर लिखा गया कि जन्‍म नाम मोहम्‍मद अली सालार गाजी भारत में नाम महात्‍मा गांधी।

वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों ही लिखा गया है। इसे सच मानकर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं। पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने पड़ताल की शुरुआत महात्‍मा गांधी के बारे में सर्च करने से की। हमें सर्च के दौरान भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की वेबसाइट पर महात्‍मा गांधी के बारे में जानकारी मिली। यहां बताया गया कि मोहन दास करम चंद्र गांधी का जन्‍म 2 अक्‍टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। इसी वेबसाइट पर हमें महात्‍मा गांधी की वह तस्‍वीर भी मिली, जिसका दुरुपयोग करके वायरल पोस्‍ट बनाई गई है।

सर्च के दौरान हमें बीबीसी हिंदी की वेबसाइट पर महात्‍मा गांधी पर एक विशेष पेज मिला। इसमें बताया गया कि मोहनदास करमचंद गांधी के पिता, करमचंद पोरबंदर रियासत के राजा के दरबार में दीवान थे। मां एक धार्मिक महिला थीं, जो अक्सर पूजा-पाठ के लिए मंदिर जाती थीं और उपवास रखा करती थीं। मां ने मोहन को हिंदू परंपराओं और नैतिकताओं का पक्का पाठ पढ़ाया।

इसी तरह एमके गांधी डॉट ओआरजी नाम की वेबसाइट पर हमें महात्‍मा गांधी से जुड़ी जानकारी विस्तार से मिली। इसमें बताया गया कि महात्‍मा गांधी का जन्‍म वैश्य परिवार में हुआ था। उनकी शादी कस्तूरबा बाई से 1883 में हुई थी।

जांच के दौरान हमने महात्‍मा गांधी के पिता की वंशावली के बारे में सर्च किया। हमें गांधी आश्रम, साबरमती की वेबसाइट पर जानकारी मिली। इसमें विस्‍तार से महात्‍मा गांधी के पुरखों के बारे में जानकारी दी गई है। इसमें महात्मा गांधी के दादा उत्तमचंद गांधी का विवाह लक्ष्मीबा से हुआ। इन दोनों के पुत्र करमचंद उत्तमचंद गांधी थे। करमचंद गांधी के बेटे मोहन दास करम चंद गांधी थे। विस्‍तार से यहां क्लिक करके पढ़ा जा सकता है।

विश्‍वास न्‍यूज ने जांच को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी से संपर्क किया। उन्‍होंने वायरल पोस्‍ट को बेहद आपत्तिजनक और सांप्रदायिक बताते हुए पूरी तरह फर्जी बताया।

पड़ताल के अंत में हमने फर्जी पोस्‍ट करने वाले यूजर की जांच की । यूजर मुकेश सिन्‍हा को तीन हजार से ज्‍यादा लोग फॉलो करते हैं। यूजर बिहार का रहने वाला है।

निष्‍कर्ष : विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में वायरल पोस्‍ट पूरी तरह से सांप्रदायिकता से भरी हुई साबित हुई। महात्‍मा गांधी का जन्‍म एक वैश्‍य परिवार में हुआ था। उनका पूरा नाम मोहन दास करम चंद गांधी था।

  • Claim Review : महात्‍मा गांधी के जन्‍म का नाम मोहम्‍मद अली सालार गाजी
  • Claimed By : FB User Mukesh Sinha
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later