X
X

Fact Check: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के बीच दिल्‍ली की CM रेखा गुप्‍ता के नाम पर फर्जी पोस्‍ट वायरल

विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता के नाम पर वायरल पोस्‍ट भ्रामक साबित हुई। इस पोस्‍ट को न्‍यूज चैनल की ओर से शेयर नहीं किया गया है।

  • By: Ashish Maharishi
  • Published: Dec 16, 2025 at 01:02 PM
  • Updated: Dec 16, 2025 at 03:55 PM

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। देश की राजधानी दिल्‍ली और आसपास के इलाकों में बढ़ते प्रदूषण के बीच मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर हैं। न्‍यूज 18 के लोगो और खबर की हेडिंग का इस्‍तेमाल करते हुए रेखा गुप्‍ता के नाम पर एक पोस्‍ट वायरल की जा रही है।

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। यह भ्रामक साबित हुई। न्‍यूज 18 ने इस प्रकार की कोई पोस्‍ट शेयर नहीं की है, जो कि उसके नाम पर सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स वायरल कर रहे हैं।

क्‍या हो रहा है वायरल

फेसबुक यूजर राजेश कुमार ने 15 दिसंबर को एक पोस्‍ट शेयर करते हुए लिखा कि प्रदूषण वाली धुंआधार दिल्ली।

इस पोस्‍ट में दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता की तस्‍वीर और न्‍यूज 18 के लोगो का इस्‍तेमाल किया गया। साथ में लिखा गया कि दिल्‍ली में प्रदूषण का खतरनाक कहर, AQI पहुंचा 750 के पार। Bhrasht Jumla Party Presents धुआंधार दिल्‍ली।

वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों ही लिखा गया है। इसे सच मानकर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं। पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की सच्‍चाई जानने के लिए सबसे पहले गूगल ओपन सर्च टूल का इस्‍तेमाल किया। कीवर्ड से सर्च करने पर हमें 13 दिसंबर 2025 की एक खबर मिली। न्‍यूज 18 की वेबसाइट की इस खबर की हेडिंग थी : आज का मौसम: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का खतरनाक कहर, AQI पहुंचा 750 के पार, कड़ाके की ठंड का अभी करना होगा इंतजार।

खबर में विस्‍तार से दिल्‍ली और आसपास के जिलों के खतरनाक प्रदूषण के बारे में बताया गया था।

पड़ताल के दौरान हमने न्‍यूज 18 के सोशल मीडिया हैंडल्‍स को भी स्‍कैन किया। वहां भी हमें वायरल पोस्‍ट जैसी कोई पोस्‍ट नहीं मिली।

विश्‍वास न्‍यूज ने जांच को आगे बढ़ाते हुए न्‍यूज 18 डिजिटल (हिंदी) के संपादक आलोक कुमार से संपर्क किया। उनके साथ वायरल पोस्‍ट को साझा किया। उन्‍हाेंने पुष्टि करते हुए बताया कि वायरल पोस्‍ट का न्‍यूज 18 से कोई संबंध नहीं है। यह फर्जी है।

दैनिक जागरण की 16 दिसंबर की खबर में बताया गया, “प्रदूषण के कारण पूरे दिल्ली-एनसीआर में लगातार तीसरे दिन ‘स्वास्थ्य आपातकाल’ जैसी हालत रही। दिल्ली व आसपास के सभी प्रमुख शहरों में सोमवार को एक्यूआइ 425 से पार दर्ज किया गया। सोमवार शाम बेशक हवा की थोड़ी रफ्तार बढ़ी, लेकिन एक्यूआइ में नाम मात्र ही कमी दर्ज की गई। सीपीसीबी के अनुसार, सोमवार को देश के शीर्ष पांच प्रदूषित शहर भी एनसीआर के ही रहे। सर्वाधिक प्रदूषित शहर ग्रेटर नोएडा रहा, जहां एक्यूआइ 447 दर्ज किया गया। दूसरे नंबर पर गाजियाबाद, तीसरे पर नोएडा, चौथे पर दिल्ली और पांचवें पर बहादुरगढ़ रहा। पूरा एनसीआर रेड जोन में रहा।”

पड़ताल के दौरान वायरल पोस्‍ट में इस्‍तेमाल की गई तस्‍वीर की जांच की गई। साइट इंजन नाम के टूल की मदद से चेक करने पर हमें मुख्‍यमंत्री की तस्‍वीर 98 फीसदी एआई निर्मित साबित हुई।

जांच के अंत में फर्जी पोस्‍ट करने वाले यूजर की जांच की गई। राजेश कुमार नाम के इस फेसबुक अकाउंट को फरवरी 2012 में बनाया गया। इसे 35 हजार से ज्‍यादा लोग फॉलो करते हैं।

निष्‍कर्ष : विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता के नाम पर वायरल पोस्‍ट भ्रामक साबित हुई। इस पोस्‍ट को न्‍यूज चैनल की ओर से शेयर नहीं किया गया है। इसमें चैनल के लोगो का दुरुपयोग किया गया है।

  • Claim Review : रेखा गुप्‍ता को लेकर न्‍यूज 18 हिंदी की पोस्‍ट
  • Claimed By : FB User Rajesh Kumar
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later