Fact Check: राजस्थान में अभी नहीं हुआ पंचायत चुनाव तारीखों का एलान, फेक पोस्ट वायरल
राजस्थान निर्वाचन आयोग ने अभी पंचायत चुनाव की तारीखों की कोई घोषणा नहीं की है। सोशल मीडिया पर वायरल दावा फेक है।
- By: Sharad Prakash Asthana
- Published: Dec 29, 2025 at 03:56 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें दावा किया गया है कि राजस्थान में पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। शेड्यूल के तहत वहां चार चरणों में मतदान होंगे, जिसकी शुरुआत 20 अप्रैल 2026 से होगी।
विश्वास न्यूज ने इसकी जांच की तो पता चला कि वायरल दावा फेक है। अभी राजस्थान के राज्य निर्वाचन आयोग ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। राजस्थान निर्वाचन आयोग के आयुक्त ने इस पोस्ट को फेक बताया है।
क्या है वायरल पोस्ट?
विश्वास न्यूज के टिपलाइन नंबर +91 9599299372 पर एक यूजर ने इस पोस्ट को शेयर किया है। इसमें लिखा है, “राजस्थान में पंचायत चुनाव की तारीख का एलान, चार चरणों में होगा पंचायत चुनाव, प्रथम चरण – 20 अप्रैल 2026 द्वितीय चरण – 25 अप्रैल 2026 तृतीय चरण – 30 अप्रैल 2026 चतुर्थ चरण – 4 मई 2026 मतगणना – 12 मई 2026 को होगी राजस्थान सरपंच चुनाव।“

फेसबुक यूजर Amit Sharma Rj18 ने 28 दिसंबर को इस पोस्ट (आर्काइव लिंक) को शेयर किया है।

पड़ताल
वायरल दावे की जांच के लिए हमने राजस्थान के राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट को चेक किया। इसमें इस तरह का कोई नोटिस नहीं मिला। हालांकि, वेबसाइट पर राजस्थान पंचायत चुनाव की तैयारी से संबंधित नोटिस जरूर देखे जा सकते हैं।
दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर 27 दिसंबर को छपी रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान में 2026 में पंचायत चुनाव हो सकते हैं। हालांकि, अभी इनकी तारीख का एलान नहीं हुआ है।
इस बारे में हमने राजस्थान के राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह से संपर्क किया और वायरल पोस्ट भेजी। उन्होंने इसे फेक बताते हुए कहा कि अभी तारीखों की घोषणा नहीं हुई है।
फेक पोस्ट शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। यूजर के 178 फॉलोअर्स हैं।
निष्कर्ष: राजस्थान निर्वाचन आयोग ने अभी पंचायत चुनाव की तारीखों की कोई घोषणा नहीं की है। सोशल मीडिया पर वायरल दावा फेक है।
- Claim Review : राजस्थान में पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है।
- Claimed By : FB User- Amit Sharma Rj18
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...













Fack news