X
X

Fact Check: टीवी स्टूडियो में नेताओं की लड़ाई का पुराना वीडियो ईरान का नहीं, जॉर्जिया का पुराना वीडियो वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि टीवी शो पर हाथापाई के इस वीडियो का ईरान में हो रहे प्रदर्शनों या वहाँ के मौजूदा हालात से कोई संबंध नहीं है। यह वीडियो 2013 का जॉर्जिया का है। तकरीबन 13 साल पुराने वीडियो को फर्जी दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

  • By: Umam Noor
  • Published: Jan 13, 2026 at 03:31 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। ईरान में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक न्यूज चैनल के शो में दो लोगों को आपस में हाथापाई करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को ईरान के हवाले से शेयर करते हुए यूजर दावा कर रहे हैं कि यह ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और ईरान के पूर्व शाह मोहम्मद रजा पहलवी के समर्थकों के बीच हुई लड़ाई का मामला है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि टीवी शो पर हाथापाई के इस वीडियो का ईरान में हो रहे प्रदर्शनों या वहाँ के मौजूदा हालात से कोई संबंध नहीं है। यह वीडियो 2013 का जॉर्जिया का है। तकरीबन 13 साल पुराने वीडियो को फर्जी दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट को पोस्ट में ?

इंस्टाग्राम अकाउंट shortanalysis_narm ने 10 जनवरी को वायरल वीडियो को शेयर किया, जिस पर लिखा था- “ईरान की सड़कों पर जो हो रहा है उसका असर ईरान के टीवी चैनलों पर भी दिख रहा है। खामेनेई और शाह रजा पहलवी के समर्थकों के बीच जमकर हुए हाथापाई।”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स निकाले और उन्हें गूगल लेंस के जरिए सर्च किया। सर्च में हमें रेडियो फ्री रेफरल रेडियो लिबर्टी की वेबसाइट पर वायरल वीडियो से जुड़ी खबर मिली। 14 फरवरी 2013 की खबर में बताया गया कि जॉर्जिया की राजनीति में इन दिनों हालात काफी तनावपूर्ण हैं। हाल के हफ्तों में सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के बीच टकराव खुलकर सामने आ गया है। और एक न्यूज चैनल पर हुई एक बहस के दौरान कोबा दाविताश्विली और सर्गो रतियानी नामक दो सांसदों के हाथापाई हो गई।

इसी बुनियाद पर हमने अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाया और हमें द गार्जियन की वेबसाइट पर इस मामले से जुड़ी वीडियो और खबर मिली। 14 फरवरी 2013 की खबर के अनुसार, “जॉर्जिया में एक लाइव टीवी डिबेट के दौरान दो सांसद आपस में हिंसक हो गए, जब राजनीतिक बहस निजी आरोपों में बदल गई। बहस के दौरान सांसद कोबा डेविताश्विली ने सर्गो रतियानी को “झगड़ालू, बदमाश और हत्यारा” कह दिया, जिसके बाद रतियानी ने गुस्से में मेज़ पर रखा पानी का गिलास पटक दिया। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई और स्टूडियो में मौजूद सुरक्षा कर्मियों को बीच-बचाव करना पड़ा।”

इस मामले से जुड़ी खबर अरब न्यूज की वेबसाइट पर 14 फरवरी 2013 को छपी खबर में पढ़ी जा सकती है।

वायरल वीडियो से जुड़ी पुष्टि के लिए हमने ईरान की पत्रकार फातिमा करीम खान से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वीडियो ईरान का नहीं है और न ही यह ईरान के पॉलिटिशियन हैं।

ईरान में विरोध प्रदर्शन क्यों हो रहे हैं?

ईरान में हालिया विरोध प्रदर्शन महंगाई, बेरोजगारी और सरकार की सख्त नीतियों के खिलाफ जनता के गुस्से की वजह से हो रहे हैं। बीबीसी हिंदी की 13 जनवरी 2026 की रिपोर्ट के अनुसार ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान अब तक 650 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है।

अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले इंस्टाग्राम अकाउंट shortanalysis_narm की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि इस अकाउंट को 3967 लोग फॉलो करते हैं। 

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि टीवी शो पर हाथापाई के इस वीडियो का ईरान में हो रहे प्रदर्शनों या वहाँ के मौजूदा हालात से कोई संबंध नहीं है। यह वीडियो 2013 का जॉर्जिया का है। तकरीबन 13 साल पुराने वीडियो को फर्जी दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

  • Claim Review : टीवी डिबेट में अयातुल्ला अली खामेनेई और मोहम्मद रजा पहलवी के समर्थकों के बीच हुई लड़ाई हो गई।
  • Claimed By : इंस्टाग्राम अकाउंट shortanalysis_narm
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later