X
X

Fact Check: समुद्री तूफान में एयरक्राफ्ट कैरियर के तबाह होने का यह वीडियो वास्तविक नहीं, AI क्रिएटेड है

समुद्री तूफान में तबाह होते एयरक्राफ्ट कैरियर का वायरल वीडियो किसी वास्तविक घटना से संबंधित नहीं, बल्कि एआई क्रिएटेड है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया यूजर्स समुद्री तूफान में फंसे एक एयरक्राफ्ट कैरियर का वीडियो शेयर कर रहे हैं। वायरल वीडियो में समुद्री तूफान के कारण एयरक्राफ्ट कैरियर को तहस-नहस होते हुए देखा जा सकता है। यूजर्स इस घटना को कुदरती ‘कहर’ बताकर शेयर कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को फेक पाया। वायरल हो रहा वीडियो किसी वास्तविक घटना का नहीं बल्कि काल्पनिक है, जिसे एआई की मदद से बनाया गया है।

क्या है वायरल?

सोशल मीडिया यूजर ‘Manish Kanauziya’ ने वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा है, “कुदरत का कहर कैमरा में कैद।” और इस वीडियो में एक एयरक्राफ्ट कैरियर को भयानक समुद्री तूफान में तबाह होते हुए देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर कई अन्य यूजर्स ने इस वीडियो को समान दावे के साथ शेयर किया है।

https://twitter.com/Maailah1712/status/2011672435255624090

पड़ताल

वायरल वीडियो में दिख रहा विजुअल या दृश्य काल्पनिक नजर आता है, जो इसके क्रिएटेड होने का संदेह पैदा करता है। इसलिए हमने इस वीडियो को एआई डिटेक्शन टूल की मदद से चेक किया।

हाइव मॉडरेशन की एनालिसिस इस वीडियो के एआई क्रिएटेड होने की पुष्टि करता है। हाइव की एनालिसिस इस वीडियो के करीब 90 फीसदी एआई क्रिएटेड होने की संभावना की पुष्टि करता है, वहीं ऑडियो की एनालिसिस इसके एआई क्रिएटेड होने की संभावना की पुष्टि नहीं करता है।

हाइव की एनालिसिस इस वीडियो के करीब 90 फीसदी एआई क्रिएटेड होने की संभावना की पुष्टि करता है।

हमने इस नतीजे की पुष्टि के लिए एक और डिटेक्शन टूल की मदद ली। ट्रूथ स्कैन की एनालिसिस इस वीडियो के एआई क्रिएटेड होने की अधिकतम संभावना (84% के कॉन्फिडेंस स्कोर) की पुष्टि करता है। इस टूल में ऑडियो के एआई क्रिएटेड होने की संभावना की पुष्टि नहीं होती है।

ट्रूथ स्कैन की एनालिसिस इस वीडियो के एआई क्रिएटेड होने की अधिकतम संभावना (84% के कॉन्फिडेंस स्कोर) की पुष्टि करता है।

वायरल वीडियो को लेकर हमने एआई और मशीन लर्निंग पर काम करने वाले अभिजीत पराशर से संपर्क किया। उन्होंने इस मल्टीमीडिया में एआई मैनिपुलेशन की संभावना की पुष्टि की। हमारी जांच से स्पष्ट है कि वायरल हो रहा वीडियो वास्तविक नहीं, बल्कि एआई क्रिएटेड है।

वायरल वीडियो को शेयर करने वाले यूजर को फेसबुक पर करीब दो हजार लोग फॉलो करते हैं और इस प्रोफाइल से कई अन्य ऐसे वीडियो को शेयर किया गया है। अन्य वायरल व एआई क्रिएटेड मल्टीमीडिया की फैक्ट चेक रिपोर्ट्स को यहां देखा जा सकता है।

निष्कर्ष: समुद्री तूफान में तबाह होते एयरक्राफ्ट कैरियर का वायरल वीडियो किसी वास्तविक घटना से संबंधित नहीं, बल्कि एआई क्रिएटेड है।

  • Claim Review : समुद्री तूफान में तबाह हुआ एयरक्राफ्ट कैरियर।
  • Claimed By : FB User-Manish Kanauziya
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later