X
X

Fact Check: ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की अंतिम तस्‍वीर के नाम पर फर्जी फोटो हुई वायरल

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्‍ला अली खामेनेई की अंतिम तस्‍वीर बताकर वायरल की गई फोटो फेक है। उनकी मौत से जुड़ी कोई भी तस्‍वीर सार्वजनिक नहीं हुई है।

  • By: Ashish Maharishi
  • Published: Mar 5, 2026 at 04:22 PM
  • Updated: Mar 10, 2026 at 04:24 PM

नई दिल्‍ली (विश्वास न्‍यूज)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग में ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्‍ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। इसी से जोड़ते हुए एक तस्‍वीर को खामेनेई की अंतिम फोटो बताकर वायरल किया जा रहा है। इसे असली तस्‍वीर समझकर कई सोशल मीडिया यूजर्स शेयर कर रहे हैं।

विश्वास न्‍यूज ने विस्‍तार से इसकी जांच की। दावा फर्जी साबित हुआ। ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्‍ला अली खामेनेई की मौत के बाद कोई भी तस्‍वीर सार्वजनिक नहीं हुई है।

क्‍या हो रहा है वायरल?

थ्रेड्स यूजर ‘bs_bishnoi993d’ ने 1 मार्च 2026 को एक तस्‍वीर को शेयर करते हुए दावा किया, “इसराइल के खुफिया एजेंसी मोसाद ने ख़ेमनाई का अंतिम फोटो रिलीज किया है प्रमाण के साथ।”

वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों ही लिखा गया है। इसे सच मानकर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं। पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें।

पड़ताल

विश्वास न्‍यूज ने वायरल तस्‍वीर के साथ किए गए दावे के आधार पर सबसे पहले गूगल ओपन सर्च टूल का इस्‍तेमाल किया। सर्च के नतीजों में हमें एक भी ऐसी खबर नहीं मिली, जो वायरल दावे की पुष्टि कर सके।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए गूगल लेंस टूल का इस्‍तेमाल किया गया। यहां भी हमें वायरल फोटो से जुड़ी कोई खास जानकारी नहीं मिली। यदि यह तस्‍वीर असली होती, तो राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मीडिया में जरूर आती। लेकिन इससे जुड़ी कोई खबर हमें नहीं मिली।

सर्च करने पर हमें ‘Pouria Zeraati’ नाम के एक पत्रकार के इंस्‍टाग्राम हैंडल पर एक एआई वीडियो मिला, जिसमें वायरल तस्‍वीर नजर आई। यह वीडियो 3 जनवरी 2026 को पोस्‍ट किया गया था, जबकि खामेनेई की मौत 28 फरवरी 2026 को हुई है।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए वायरल तस्‍वीर को एआई डिटेक्शन टूल्स की मदद से भी जांचा गया। ‘हाइव मॉडरेशन’ की एनालिसिस इस तस्‍वीर के एआई क्रिएटेड होने की संभावना की पुष्टि करती है। इसके नतीजों ने 83.7% इस बात की आशंका जताई कि यह एआई से बनाया गया है।

इसी तरह दूसरे एआई डिटेक्‍शन टूल ‘ट्रूथ स्‍कैन’ ने भी वायरल तस्‍वीर को एआई बताया। इसके नतीजों में 61 फीसदी संभावना जताई गई।

विश्वास न्‍यूज ने अधिक पुष्टि के लिए वायरल तस्‍वीर को एआई विशेषज्ञ अजहर माचवे के साथ साझा किया। उन्‍होंने विश्‍लेषण करके बताया कि वायरल तस्‍वीर एआई की मदद से बनाई गई है।

बीबीसी हिंदी की 1 मार्च 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी 2026 को ईरान पर बड़े पैमाने पर हमला किया था, जिसके बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्‍ला अली खामेनेई की मौत हो गई है।

निष्‍कर्ष: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्‍ला अली खामेनेई की अंतिम तस्‍वीर बताकर वायरल की गई फोटो फेक है। उनकी मौत से जुड़ी कोई भी तस्‍वीर सार्वजनिक नहीं हुई है।

  • Claim Review : इजरायल के खुफिया एजेंसी मोसाद ने ख़ेमनाई का अंतिम फोटो रिलीज किया है।
  • Claimed By : Thread User bs_bishnoi993d
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later