X
X

साइबर सुरक्षित: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ और साइबर ठगी

जानिए! सीजेपी के नाम पर हो रहे डिजिटल फ्रॉड से खुद को बचाने के तरीकों के बारे में।

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Jun 19, 2026 at 03:43 PM
  • Updated: Jun 19, 2026 at 04:04 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सावधान! अब ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के नाम पर डिजिटल फ्रॉड शुरू हो गया है, जिसमें जालसाज लोगों को साइबर ठगी का शिकार बना रहे हैं। आज हम आपको इस रिपोर्ट में बताने जा रहे हैं कि आखिर कैसे साइबर अपराधी सीजेपी के नाम पर लोगों तक पहुंच रहे हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में..

क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ और इसकी शुरुआत कैसे हुई?

कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) एक व्यंग्यात्मक डिजिटल अभियान है। CJI सूर्यकांत ने कथित तौर पर युवाओं की तुलना कॉकरोच से की थी। इस तुलना के बाद सोशल मीडिया पर सीजेपी की शुरुआत हुई।

सीजेपी के नाम पर ठगी के तरीके?

मेम्बरशिप और ‘गोल्डन बैज’ के नाम पर पैसे मांगे जा रहे हैं। जालसाज CJP के नाम पर डोनेशन मांग रहे हैं। 

भारत में नहीं चल रही CJP की वेबसाइट

CJP की वेबसाइट को भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। इसके नाम पर कई फेक वेबसाइट बन चुकी हैं।

सीजेपी के नाम पर ठगी के मामले

सीजेपी के नाम पर मुरादाबाद में और मध्य प्रदेश में ठगी की गई। कॉकरोच जनता पार्टी ज्वाइन करने के नाम पर एक लिंक भेज कर आर्थिक नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। तो चलिए, जानते हैं ऐसी ही कुछ घटनाओं के बारे में।

क्या हैं फिशिंग लिंक स्कैम?

यूजर्स को बैंक, सरकारी विभाग या नामी कंपनियों के नाम पर बिल्कुल असली दिखने वाली फेक वेबसाइट का लिंक भेजा जाता है।  

क्या हैं APK फाइल्स स्कैम?

यूजर्स को वॉट्सएप या मैसेज पर लॉटरी, बिजली बिल या कूरियर के बहाने अनजान लिंक भेजा जाता है।

कैसे करें बचाव?

सीजेपी कोई सदस्यता शुल्क नहीं मांग रही है और गोल्डन बैज भी नहीं दे रही है। अज्ञात नंबर से भेजे गए लिंक पर न तो क्लिक करें और न ही किसी ऐप को इंस्टॉल करें। संदिग्ध नंबर की रिपोर्ट करें और उसे ब्लॉक करें।

कहां करें रिपोर्ट?

अगर आपके साथ भी स्कैम हो गए है और आप इसकी शिकायत दर्ज करना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं आपको इसके लिए क्या करना होगा और आप इसकी कहां पर शिकायत कर सकते हैं।

क्या कहते हैं आंकड़े?

साल दर साल देश में ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों में इजाफा हो रहा है। ‘राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो’ (NCRB) की रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में ऑनलाइन फ्रॉड के कुल 29,758 केस दर्ज किए गए। 

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later