X
X

Fact Check: नदी में बने पिलर पर बैकफ्लिप करती लड़की का वीडियो AI निर्मित

नदी पर बने कुछ पिलर पर बैकफ्लिप करती लड़की का वायरल हो रहा वीडियो एआई-निर्मित है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। नदी में बने कुछ पिलर पर बैकफ्लिप करती एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नदी पर बहुत से पिलर बने हैं और एक महिला उनके ऊपर बैकफ्लिप कर रही है। वह पीछे की तरफ छलांग लगाते हुए एक पिलर से दूसरे पिलर पर जा रही है। स्टंट के इस वीडियो को यूजर्स असली मानकर भावुक मैसेज के साथ शेयर कर रहे हैं। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल हो रहा यह वीडियो एआई की मदद से बनाया गया है। यूजर्स इस एआई-निर्मित वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर कर रहे हैं।

क्या हो रहा है वायरल?

फेसबुक यूजर ‘Jagdish Prasad’ ने 14 नवंबर 2026 को एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “नचनीया बनकर रिल वायरल करने वाली नर्तकियों से लाख गुना बेहतर है ये बहादुर बेटी …झील के ऊपर लड़की का खतरनाक स्टंट, आखिरी बैकफ्लिप ने सबको कर दिया हैरान! सोशल मीडिया पर एक लड़की का हैरतअंगेज स्टंट तेजी से चर्चा में है। झील के ऊपर बने खंभों पर एक से दूसरे खंभे तक उसने शानदार बैकफ्लिप लगाई। लेकिन सबसे ज्यादा हैरान करने वाली रही उसकी आखिरी लैंडिंग, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भी दंग रह गए।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें इस दावे से जुड़ी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली। ऐसे में हमें वीडियो के एआई-निर्मित होने का संदेह हुआ। 

इस वीडियो को एआई की मदद से बनाया गया है या नहीं, यह जानने के लिए हमने एआई डिटेक्शन टूल ‘Deploy Detect’ की मदद ली। इस टूल के एनालिसिस में वायरल वीडियो के करीब 80 फीसदी एआई से बने होने के संकेत मिले। 

हमने वीडियो की जांच के लिए एक अन्य टूल ‘TruthScan’ का भी इस्तेमाल किया। इस टूल ने भी वीडियो के 90 फीसदी तक एआई-निर्मित होने के संकेत दिए।

हमने वीडियो का कीफ्रेम निकालकर उन्हें तीसरे टूल ‘Sightengine’ से सर्च किया। इस टूल ने कीफ्रेम के 99 फीसदी तक एआई-निर्मित होने की संभावना जताई। 

अधिक जानकारी के लिए हमने एआई एक्सपर्ट डॉ. अजहर माचवे से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वीडियो में पीछे की ओर दिख रहे एक शख्स के तीन हाथदिखाई दे रहे हैं। स्टंट कर रही लड़की के हाव-भाव भी काफी रोबोटिक हैं। ये खामियां अक्सर एआई से बने वीडियो में देखने को मिलती हैं। 

क्या है संदर्भ?

सोशल मीडिया पर भावुक संदेशों के साथ एआई से बनाई गई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए जाते हैं। विश्वास न्यूज ने ऐसे दावों की पड़ताल कर सच्चाई सामने रखी है। नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर इन्हें पढ़ा जा सकता है।

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ वायरल करने वाले फेसबुक यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को करीब 3,000 लोग फॉलो करते हैं। फेसबुक पर यह यूजर फरवरी 2019 से सक्रिय है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि नदी पर बने कुछ पिलर पर बैकफ्लिप करती लड़की का वायरल हो रहा वीडियो एआई-निर्मित है। 

  • Claim Review : नदी में बने पिलर पर बैकफ्लिप करती लड़की का वीडियो।
  • Claimed By : FB User Jagdish Prasad
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later